वोट चोरी रैली पर बीजेपी का पलटवार, रामकृपाल बोले- कांग्रेस और राजद ने बिहार को बर्बाद किया

Bihar Politics: बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने कांग्रेस की रैली और नीतियों पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस अगर जनता की नब्ज नहीं समझेगी तो और भी हार का सामना करना पड़ेगा.

Bihar Politics: बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की रैली पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जहां भी चुनाव होंगे, वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा.

राजद और कांग्रेस पर साधा निशाना

रामकृपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस ने बिहार में एसआईआर को लेकर मुद्दा बनाया था, लेकिन जनता ने उसे पूरी तरह नकार दिया. उन्होंने कहा कि यही स्थिति अब देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिलेगी. कांग्रेस ने अपने शासनकाल में बिहार के विकास को नुकसान पहुंचाया और इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल ने भी उसका साथ दिया.

शहीद स्मारक बनाने पर क्या बोले

राम मंदिर परिसर में शहीद स्मारक बनाए जाने के फैसले को रामकृपाल यादव ने ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से अब तक सेना ने कई बलिदान दिए हैं. ऐसे में मंदिर परिसर में शहीदों की स्मृति को सम्मान देना हर देशवासी के लिए गर्व की बात है.

नीतीश कुमार की तारीफ में क्या बोले

शिक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के स्कूलों में बड़ा सुधार हुआ है. लड़कियों के लिए शौचालय निर्माण जैसे कदमों से शिक्षा का माहौल बेहतर हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने शिक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज किया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

माफिया पर कार्रवाई जरूरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अपराधियों की संपत्ति जब्त कर स्कूल बनाने वाले बयान का समर्थन करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने बताया कि जमीन और बालू माफिया पर सरकार की कार्रवाई जारी है.

पटना में सिपाहियों के लिए नए बैरक बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह फैसला पुलिस बल के सम्मान और सुविधा के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार काम पर विश्वास करती है और सुरक्षा में लगे जवानों के लिए ऐसे कदम बेहद सराहनीय हैं.

इसे भी पढ़ें: भागलपुर में पकड़ौआ विवाह, प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी गर्लफ्रेंड, प्रेमिका बोली- अब कोई जुदा नहीं कर सकता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >