Bihar Rain Alert: बिहार में 26 से 30 अप्रैल तक मेघगर्जन-ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, IMD ने बताया क्यों बदलेगा मौसम

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भीषण गर्मी की मार झेल रहे बिहार के लोगों को राहत भरी खबर दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि 26 से 30 अप्रैल के बीच बिहार के विभिन्न हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है.

Bihar Rain Alert: बिहार के लोग पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी से परेशान हैं. बिहार के सभी जिले के तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के 36 जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है. इस दौरान मौसम बेहद गर्म और उमस भरा बना रहेगा. 25 अप्रैल तक लोग उमस और चिलचिलाती धूप परेशान रहेंगे. मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक 12 बजे से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल जायेगा.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने क्या बताया

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने एक नई प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि बिहार के अधिकांश इलाकों में इस समय गर्मी की लहर (लू) और बेहद गर्म दिन का असर बना हुआ है. लेकिन 26 अप्रैल की रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने और वातावरण में बदलाव के कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी, जिससे 26 से 30 अप्रैल के बीच राज्य के कई जिलों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश (10 से 50 मिमी तक) होने की संभावना है.

इसके अलावा कुछ इलाकों में भारी बारिश या ओलावृष्टि भी हो सकती है. विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं और वज्रपात के साथ तेज आंधी का खतरा रहेगा. लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि अगर उनकी फसलें कट चुकी हैं और खेत में खुले में पड़ी हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर भंडारित कर लें, ताकि बारिश या ओलावृष्टि से नुकसान से बचा जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौसम विभाग की सलाह

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य भर के लोगों, खासकर किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों को मौसम को लेकर जरूरी सलाह दी है. मौसम विभाग का कहना है कि अगर बिजली चमकने लगे या गरजने की आवाज सुनाई दे, तो तुरंत किसी पक्के मकान या सुरक्षित जगह में शरण लें.लोगों को विशेष रूप से यह कहा गया है कि पेड़ों के नीचे, खासकर अकेले खड़े पेड़ों के नीचे शरण न लें, क्योंकि ये बिजली के लिए अच्छे सुचालक (conductors) होते हैं और इस वजह से बिजली गिरने का खतरा बढ़ जाता है.

किसानों को यह सलाह दी गई है कि खराब मौसम या आकाशीय बिजली के समय खेती-किसानी का कोई भी काम न करें. इस दौरान खेतों में काम करना जानलेवा साबित हो सकता है. मौसम साफ होने के बाद ही खेत में जाएं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >