बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने बताया अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Mausam Samachar: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के सभी जिलों के लिए घने कोहरे और कोल्ड-डे की चेतावनी जारी की है. न्यूनतम तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित होगा. सुबह-शाम विजिबिलिटी कम रहेगी. इसलिए लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी गई है.

Bihar Mausam Samachar: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 5 जनवरी तक के लिए बिहार में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा और कई जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी. सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

किस जिले में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में घने कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. इन जिलों में लोगों को सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर में भी कोहरा छाया रहेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अपडेट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, शेखपुरा और लखीसराय में भी ठंड का असर बना रहेगा. कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. छपरा में न्यूनतम तापमान करीब 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है.

घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का उपयोग करने और बेवजह यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 6, 7, 8 और 9 जनवरी को चलेगा महाअभियान, लाखों किसानों को होगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >