Bihar Lok Sabha Elections 5th Phase Voting Live Updates: बिहार में 5 बजे तक 52.35 प्रतिशत वोटिंग, सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में

Bihar Lok Sabha Elections 5th Phase Voting Live Updates: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज बिहार की पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है. सारण, हाजीपुर (सु.), सीतामढ़ी, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. चिराग पासवान सहित कई दिग्गजों के भाग्य का आज फैसला होना है.

Live Updates
12:13 AM. 21 May 24 6:43 PM. 20 May

Bihar Lok Sabha Elections 5th Phase Voting Live Updates:बिहार की पांच सीटों पर 6 बजे तक 55.85 प्रतिशत मतदान

बिहार में पांचवें चरण में लोकसभा की पांच सीटों पर शाम छह बजे तक 55.85 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं 2019 के चुनाव में में इन जगहों पर 57.07 प्रतिशत वोट गिरे थे.

11:15 PM. 20 May 24 5:45 PM. 20 May

Bihar Lok Sabha Elections 5th Phase Voting Live Updates: बिहार में 5 बजे तक 52.35 प्रतिशत वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की पांच सीटों पर पांच बजे तक 52.35 प्रतिशत मतदान हुआ है. जिसमें सीतामढ़ी में 53.13 प्रतिशत, मधुबनी में 49.01, मुजफ्फरपुर में 55.30 प्रतिशत, सारण में 50.46 प्रतिशत और हाजीपुर में 53.81 प्रतिशत मतदान हुआ है.

11:06 PM. 20 May 24 5:36 PM. 20 May

Bihar Lok Sabha Elections 5th Phase Voting Live Updates: बिहार में 5 बजे तक 52.35 प्रतिशत वोटिंगलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की पांच सीटों पर पांच बजे तक 52.35 प्रतिशत मतदान हुआ है. जिसमें सीतामढ़ी में 53.13 प्रतिशत, मधुबनी में 49.01, मुजफ्फरपुर में 55.30 प्रतिशत, सारण में 50.46 प्रतिशत और हाजीपुर में 53.81 प्रतिशत मतदान हुआ है.

10:27 PM. 20 May 24 4:57 PM. 20 May

Bihar Lok Sabha Elections 5th Phase Voting Live Updates:

मुजफ्फरपुर लोकसभा के गायघाट के बेरुआ में एक साथ वोटिंग करने जाते तीन पीढ़ी के मतदाता

10:24 PM. 20 May 24 4:54 PM. 20 May

Bihar Lok Sabha Elections 5th Phase Voting Live Updates: 107 वर्षीय बुजुर्ग ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में 107 वर्षीय मतदाता ने बूथ संख्या 180 पर वोट डाला.

9:09 PM. 20 May 24 3:39 PM. 20 May

Bihar Lok Sabha Elections 5th Phase Voting Live Updates: तीन बजे तक 45.33 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर मतदान जारी है. यहां तीन बजे तक 45.33 प्रतिशत वोटिंग हुई है. जिसमें मधुबनी में 43.77 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 45.19 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 49.99 फीसदी, हाजीपुर में 44.59 फीसदी और सारण में 43.13 फीसदी वोटिंग हुई.

Bihar Lok Sabha Elections 5th Phase Voting Live Updates: बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज पांच सीटों सारण, हाजीपुर (सु.), सीतामढ़ी, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में मतदान हो रहा. इस चरण में 95 लाख से अधिक मतदाता 80 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. सभी बूथों पर सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इस चरण में 9436 बूथों पर वोट पड़ेंगे. इनमें 4699 बूथों पर सीधे भारत निर्वाचन आयोग नजर रखेगा. लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी व अली अशरफ फातमी, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य सरीखे उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा भी होगी. मतदान के 48 घंटे पूर्व सीतामढ़ी एवं मधुबनी संसदीय क्षेत्रों में नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी गई है. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >