Bihar Land Survey: पश्चिम चंपारण के बाद बिहार के इस जिला के राजस्व अधिकारी भी सीखेंगे कैथी

bihar land survey दरभंगा जिला में कैथी लिपि का प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा. इसी तरह समस्तीपुर जिला में कैथी लिपि का प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा.

Bihar Land Survey राज्य में जमीन सर्वे के दौरान कैथी लिपि में लिखे खतियान को पढ़ने के लिए पश्चिम चंपारण जिला के राजस्व अधिकारियों को इस लिपि को सिखाने की शुरुआत 17 सितंबर से की गयी थी. अब दरभंगा और समस्तीपुर जिला के राजस्व अधिकारियों को भी यह भाषा सिखायी जायेगी. इसके लिए भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जे प्रियदर्शिनी ने दरभंगा और समस्तीपुर जिला के बंदोबस्त पदाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें… दस्तावेज दुरुस्त किये बगैर किसान जमा कर रहे प्रपत्र, कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे रैयत

इस लिपि को सिखाने का मकसद जमीन सर्वे के लिए इस्तेमाल किये जा रहे विवरणों को सही तरीके से जानकर उसे दर्ज करना है. दरभंगा जिला में कैथी लिपि का प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा. इसी तरह समस्तीपुर जिला में कैथी लिपि का प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा. इसके लिए प्रशिक्षक के रूप में बीएचयू के रिसर्च स्कॉलर प्रीतम कुमार और छपरा के मो वाकर अहमद का चयन पहले ही किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >