मार्च के बाद महंगी होगी जमीन, बिहार में बढ़ने जा रहा है रजिस्ट्री शुल्क

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है. भू-निबंधन विभाग मिनिमम वैल्यू रजिस्टर (एमवीआर) बढ़ाने की तैयारी में है. जिससे मार्च के बाद जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो सकती है.

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. मार्च के बाद जमीन खरीदना महंगा पड़ सकता है. भू-निबंधन विभाग मिनिमम वैल्यू रजिस्टर यानी एमवीआर बढ़ाने की तैयारी में है. एमवीआर बढ़ते ही रजिस्ट्री शुल्क भी बढ़ेगा. इसका सीधा असर खरीदारों की जेब पर पड़ेगा.

सरकार को मिलेगा ज्यादा राजस्व

एमवीआर बढ़ने से सरकारी राजस्व में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है. विभागीय सूत्रों के अनुसार सहायक निबंधन महानिरीक्षक, दरभंगा मणीन्द्र नाथ झा ने पत्र जारी कर तैयारी तेज करने का निर्देश दिया है. अवर निबंधन कार्यालय समेत अन्य दफ्तरों को पुनरीक्षण प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया है. अधिकारियों ने आदेश की पुष्टि की है.

कई साल से नहीं हुआ था पुनरीक्षण

ग्रामीण इलाकों में अंतिम बार 2013 में एमवीआर संशोधित हुआ था. शहरी और पेरिफेरल क्षेत्रों में 2016 में आखिरी बदलाव हुआ था. इस बीच बाजार दरों में भारी बढ़ोतरी हो चुकी है. जमीन की असली कीमत और सरकारी मूल्यांकन में बड़ा अंतर आ गया है.

हर साल संशोधन का प्रस्ताव

नई नियमावली के तहत हर साल एमवीआर संशोधन का प्रावधान प्रस्तावित है. निर्देश है कि 15 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2025 तक के निबंधित दस्तावेजों का विश्लेषण किया जाए. हर श्रेणी में पांच सबसे ऊंचे और पांच सबसे कम मूल्य वाले दस्तावेजों की सूची तैयार होगी.

सर्वे टीम जुटाएगी बाजार दर

सर्वे दल गठित किए जाएंगे. वे मौजवार बाजार दरों की जानकारी जुटाएंगे. अंचलाधिकारी, नगर पंचायत के पदाधिकारी और अन्य विभागों से समन्वय होगा. 2017 के भूमि वर्गीकरण निर्देशों को आधार बनाया जाएगा. आंकड़ों के विश्लेषण के बाद संशोधित एमवीआर का प्रस्ताव तैयार होगा. अब सवाल यह है कि आम लोग मार्च से पहले जमीन खरीदते हैं या बढ़े दाम का इंतजार करते हैं.

Also Read: पटना NEET छात्रा मौत केस: एक्शन मोड में CBI, SIT-SSP से मांगी केस डायरी और CCTV फुटेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >