जमीन विवाद में पुलिस की मनमानी पर रोक, नए नियम हुए लागू

Bihar Land Dispute New Rule: जमीन से जुड़े विवादों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. नए आदेश के तहत अब पुलिस बिना सक्षम प्राधिकार के भूमि मामलों में दखल नहीं दे सकेगी. भूमि विवादों का निपटारा राजस्व और न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा, जबकि पुलिस की भूमिका केवल शांति व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित रहेगी.

Bihar Land Dispute New Rule: अब जमीन से जुड़े मामलों में पुलिस अपनी मर्जी से कोई कार्रवाई नहीं कर सकेगी. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी नया आदेश 1 फरवरी से लागू हो गया है. इस आदेश के बाद भूमि विवादों को लेकर पुलिस की भूमिका स्पष्ट कर दी गई है.

राजस्व- भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जमीन से जुड़े सभी विवाद राजस्व विभाग और न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. पुलिस का काम केवल कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखना है. यदि किसी मामले में बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के पुलिस द्वारा कब्जा दिलाने, चारदीवारी बनवाने या निर्माण कराने की शिकायत सामने आएगी तो संबंधित पुलिस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

क्या है नया नियम

नए नियम के मुताबिक जमीन विवाद की सूचना मिलते ही संबंधित थाना में इसकी स्टेशन डायरी दर्ज करना जरूरी होगा. इसमें दोनों पक्षों का नाम और पता, विवाद का प्रकार (राजस्व, सिविल या आपसी), साथ ही जमीन का पूरा विवरण जैसे थाना, खाता नंबर, खेसरा नंबर, रकबा और जमीन की किस्म दर्ज की जाएगी. इसके अलावा यह भी साफ करना होगा कि मामला किस राजस्व न्यायालय के अंतर्गत आता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सभी मामलों की होगी समीक्षा

हर भूमि विवाद की जानकारी लिखित रूप में संबंधित सीओ को देना अनिवार्य होगा. यह सूचना ई-मेल या विभागीय पोर्टल के माध्यम से भी भेजी जा सकेगी. इससे मामलों की निगरानी आसान होगी और पारदर्शिता बनी रहेगी. भूमि विवादों के जल्द समाधान के लिए अब हर शनिवार अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी की संयुक्त बैठक होगी.

इस बैठक में सभी मामलों की समीक्षा की जाएगी और प्रोग्रेस रिपोर्ट डिपार्टमेंट के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी. हालांकि, धारा 107/116 के तहत पुलिस की भूमिका पहले की तरह बनी रहेगी, लेकिन इसका उपयोग केवल शांति व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित रहेगा. नए नियम से जमीन विवादों में मनमानी पर रोक लगेगी और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: 2047 के विकसित भारत की नींव है यह बजट, सम्राट चौधरी ने बताया दूरदर्शी रोडमैप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >