Bihar Kisan Samvad 2026 : भारतीय किसान संघ की ओर से बुधवार को पाटलिपुत्र रिसोर्ट, विक्रम में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 300 किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखा.
Patna News : किसानों की समस्याओं पर हुई बिंदुवार चर्चा
किसान संवाद में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साई रेड्डी ने किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. किसान प्रतिनिधियों ने कृषि, किसानों की सुविधाओं और स्थानीय स्तर की समस्याओं से जुड़ी बातों को रखा. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिया.
संगठन के विस्तार और कार्यों पर रखे विचार
क्षेत्र संगठन मंत्री हेमराज ने संगठन के विभिन्न आयामों और किसान हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने किसानों को संगठित होकर अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
पवन कुमार की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण बिहार प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार ने की. मंच संचालन जिला मंत्री श्याम किशोर शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रांत मंत्री अशोक कुमार ने दिया.
कई पदाधिकारी और किसान प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में दक्षिण बिहार प्रांत उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद सिंह, प्रांत महिला प्रमुख बबीता देवी, प्रदेश बीज प्रमुख सनत कुमार, प्रांत कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार, पटना जिला युवा प्रमुख राजू कुमार, गौरी शंकर शर्मा, वीरेंद्र सिंह, आलोक कुमार, शंभू कुमार, चंद्रभूषण कुमार, विजय सिंह, सियारण यादव, रामकुमार, लालू प्रसाद बौद्ध, चंद्रदीप यादव, राजकुमार सहित बिहार प्रदेश के कई पदाधिकारी और किसान प्रतिनिधि शामिल हुए.
पत्रकारों और बुद्धिजीवियों को किया सम्मानित
किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पत्रकारों और बुद्धिजीवियों को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर आगे भी संवाद जारी रखने का संकल्प लिया.
