Bihar Ka Mausam: बिहार में 7 मई से 9 मई तक मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इन तीन दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, बारिश, आंधी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसे देखते हुए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
7 मई को कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 7 मई को सबसे ज्यादा असर उत्तर और पूर्वी बिहार में दिखेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं हुआ है.
8 मई को ऐसा रहेगा मौसम का हाल
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 8 मई को मौसम थोड़ा बदलेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में मौसम सामान्य रहेगा. लेकिन सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी रहेगा. दक्षिण और मध्य बिहार के पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
9 मई को पूरे बिहार में अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 मई को पूरे बिहार में मौसम फिर बिगड़ सकता है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सलाह है कि खराब मौसम में सतर्क रहें, खुले स्थानों से बचें और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें.
इसे भी पढ़ें: रक्सौल एयरपोर्ट के लिए टेंडर जारी, सीएम सम्राट ने पीएम मोदी को कहा- थैंक यू
