Bihar Weather: पछुआ हवाओं ने रोका मानसून का रास्ता, बिहार में बरसात से पहले बढ़ी गर्मी और बेचैनी

Bihar Weather: बिहार में आज मौसम सामान्य रहने के आसार हैं, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. मानसून की दस्तक फिलहाल टली हुई है, जिससे गर्मी का दौर कुछ और दिन जारी रह सकता है. वहीं खेती-किसानी पर भी इसका असर दिखने लगा है.

Bihar Weather: बिहार में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने आज के लिए न तो बारिश का अनुमान जताया है और न ही किसी तरह की हीटवेव को लेकर चेतावनी दी है.

हालांकि किशनगंज में गुरुवार शाम तेज हवा और हल्की बारिश ने थोड़ी राहत जरूर दी, पर राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में तेज धूप और चिपचिपी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया.

मानसून की एंट्री पर लग रही ब्रेक

बिहार में मानसून की दस्तक पर फिलहाल विराम लग गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मानसून पिछले छह दिनों से पश्चिम बंगाल में ही अटका हुआ है. इसकी वजह पश्चिम से आने वाली पछुआ हवाओं का प्रबल हो जाना है, जो मानसूनी पूर्वा हवाओं को आगे बढ़ने से रोक रही हैं.

वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं सक्रिय नहीं होंगी, तब तक मानसून के बिहार में प्रवेश की संभावना कम है.

तापमान ने बढ़ाई बेचैनी

बीते 24 घंटे में छपरा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दरभंगा 37.2 डिग्री और पटना 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पीछे रहे.

खेती पर मंडरा रहा खतरा

मानसून की देरी से राज्य के किसान चिंतित हैं. धान की बुआई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन बारिश न होने से खेतों की तैयारी प्रभावित हो रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द मानसून नहीं पहुंचा, तो खेती-किसानी पर सीधा असर पड़ सकता है.

फिलहाल इंतजार ही सहारा

अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग की नजर हवाओं की दिशा पर टिकी है. पूर्वा हवाएं जैसे ही मजबूत होंगी, राज्य में मानसून की आमद संभव हो सकेगी. तब तक, बिहारवासियों को गर्म मौसम और सूखे आसमान के बीच इंतजार करना होगा.

Also Read: शादी के बाद पहली बार सामने आएंगी खान सर की पत्नी! 6 जून को छात्रों के लिए स्पेशल भोज, जानें क्या होगा खास?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >