Bihar Rain Alert: बिहार के इन 8 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है और अब दक्षिण-पश्चिम बिहार के आठ जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटों में इन इलाकों में तेज बारिश के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है.

इन 8 जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नवादा, बेगूसराय, सारण, जहानाबाद और औरंगाबाद शामिल हैं. इन जगहों पर बिजली गिरने, पेड़ों के उखड़ने और कच्चे घरों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और जब तक बेहद जरूरी न हो, बाहर न निकलें.

इन जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश

पटना, बक्सर और औरंगाबाद में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है. वहीं, नालंदा और सुपौल जैसे जिलों में चिलचिलाती धूप और उमस से लोग बेहाल हैं. मौसम के इस असमान मिजाज ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला है.

किसानों के लिए यह बारिश राहत

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून की चाल अनियमित रही है. एक ही राज्य में कहीं झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है. अगले दो से तीन दिन तक दक्षिण और मध्य बिहार में मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है. हालांकि किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है, खासकर धान की खेती करने वालों के लिए, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार के इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर सरकार ने लुटाए 1131 करोड़, अब वानखेड़े-ईडन गार्डन को देगा टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >