Bihar Weather: भीषण लू से जल रहा बिहार, इन 32 जिलों में खतरे की घंटी! जानिए कब से मिलेगी जानलेवा गर्मी से राहत

Bihar Weather: बिहार इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है. राज्य के 32 जिलों में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मानसून की रफ्तार थमने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Bihar Weather: बिहार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को राज्य के 32 जिलों के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 6 जिलों में येलो अलर्ट लागू है. विशेषज्ञों के अनुसार, पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

सबसे ज्यादा असर रोहतास, पटना और गया जैसे जिलों में देखा जा रहा है, जहां तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है, खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.

15 जून तक बिहार में प्रवेश करेगा मानसून

इस तेज गर्मी के पीछे मानसून की धीमी रफ्तार और प्रदेश में बह रही शुष्क पछुआ हवाओं को जिम्मेदार बताया जा रहा है. वातावरण में नमी की कमी के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही.

इस बीच मानसून की एंट्री भी अब टलती दिख रही है. आमतौर पर 15 जून तक बिहार में मानसून प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार इसके 17 या 18 जून के आसपास आने की संभावना जताई जा रही है.

बंगाल के उत्तरी हिस्सों में अटका है मानसून

मानसून फिलहाल पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में अटका हुआ है और बीते 11 दिनों से कोई खास प्रगति नहीं हुई है. हवा की दिशा भी इसके रास्ते में रोड़ा बन रही है. स्थिति अगर जल्द नहीं सुधरी, तो राज्य के कई जिलों में सूखे जैसे हालात बन सकते हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.

Also Read: रिलायंस छोड़ प्रशासन में चमके कुंदन कुमार! दो बार जीत चुके हैं पीएम अवॉर्ड, अब इस जिले के बने डीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >