Bihar Rain Alert: बिहार में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन 12 जिलों में आंधी-तूफान मचाएगी तबाही

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पटना समेत 26 जिलों में येलो अलर्ट है.

Bihar Rain Alert: बिहार में एक बार फिर मौसम करवट बदलने को तैयार है. भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. खासकर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गया, दरभंगा, मधुबनी सहित 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर 50 मिमी तक बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

राज्य के 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी

राज्य के बाकी 26 जिलों, जिनमें पटना, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली और रोहतास शामिल हैं, के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है. हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष बिहार में जनवरी से अब तक औसतन 102.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 64 प्रतिशत अधिक है. केवल मई महीने में ही राज्य में 62 मिमी बारिश हो चुकी है, जो मौसम के लिहाज से असामान्य मानी जा रही है.

बीते 24 घंटा कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे की बात करें तो औरंगाबाद, बक्सर, नवादा, कैमूर, जहानाबाद और लखीसराय जिलों में अच्छी बारिश के साथ आंधी चली. बक्सर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जबकि पटना में सुबह बादल छाए रहने के बाद धूप निकल आई. इस दौरान रोहतास 40 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा.

तय समय से चार दिन पहले पहुंचेगा मानसून

इस बीच, मानसून को लेकर राहत भरी खबर है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून तय समय से चार दिन पहले केरल पहुंचेगा. ऐसे में बिहार में मानसून की संभावित एंट्री 13 से 15 जून के बीच हो सकती है. यह पूर्णिया और किशनगंज से होकर राज्य में प्रवेश करेगा.

Also Read: एशिया के सबसे पुराने रेल कारखाने का होगा कायाकल्प, 17 साल बाद पहुंचा कोई रेल मंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >