बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 19 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार के कई जिलों में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में तेज हवा, बादल और हल्की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है. कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि बिहार के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा, बादल, हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है. उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, लखीसराय और शेखपुरा जैसे जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. इन जिलों में हवा की रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज हवा और वज्रपात की स्थिति में खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.

कई जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार

बिहार के कई जिलों में मौसम फिलहाल सामान्य बना रहेगा. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया और अरवल शामिल है. यहां फिलहाल कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

तापमान की बात करें तो राज्य में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को सबसे कम तापमान भागलपुर के सबौर में करीब 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कई शहरों में न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहा.

पटना के मौसम की बात करें तो अगले कुछ दिनों तक यहां आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. 9 से 13 मार्च के बीच पटना का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें: अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस खरीदेगी 50 हाई-टेक ड्रोन, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >