बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज? चलेगी 30 किमी की रफ्तार से हवा, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने राज्य के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार अगले कुछ दिनों तक बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. कुछ जिलों में तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

Bihar Ka Mausam: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने राज्य के मौसम को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि 18 दिसंबर यहां के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ या हल्का साफ रहेगा. दिन और रात के तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

तापमान पर क्या अपडेट

बिहार मौसम सेवा केंद्र ने आगे बताया कि अगले 72 घंटे के दौरान ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन तापमान सामान्य के आसपास ही रहने की उम्मीद है. सुबह और रात के समय ठंड थोड़ी ज्यादा महसूस हो सकती है. दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है.

बिहार मौसम सेवा केंद्र का अलर्ट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन जिलों में हवा चलेगी

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले कुछ दिनों के दौरान राज्य के कुछ जिलों में तेज हवा चल सकती है. खासकर बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. तेज हवा के कारण ठंड का असर और बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि ठंड और हवा को देखते हुए सावधानी बरतें. सुबह के समय कोहरे की हल्की संभावना है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है. बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम शांत और शुष्क बना रहेगा, लेकिन कुछ जिलों में तेज हवा लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास करा सकती है.

इसे भी पढ़ें: एलाइनमेंट बदला, अब किशनगंज में 72 किमी तक गुजरेगा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, देखिये लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >