18 से 20 मार्च तक बिहार के 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें IMD का वेदर अपडेट

Bihar Ka Mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपके जिले का हाल.

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम बदलने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 मार्च से 20 मार्च तक बिहार के कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा चलने की संभावना जताई है. कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और वज्रपात भी हो सकता है.

बिहार के इन जिलों में बारिश की चेतावनी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर और पूर्वी बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, बांका और जमुई में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. मेघगर्जन और वज्रपात का भी खतरा जताया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान में जाने से बचने और पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है.

इसके अलावा कुछ जिलों में तेज हवा के साथ मौसम अचानक बदल सकता है. इनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, बांका और जमुई जैसे इलाके शामिल हैं. यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

कहां सामान्य रहेगा मौसम

बिहार के कई जिलों में फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. इन जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, पटना, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा और लखीसराय शामिल हैं. इन इलाकों में बादलों का डरा रह सकता है लेकिन बारिश की संभावना कम है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

तापमान की बात करें तो अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान करीब 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. फिलहाल दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा.

इसे भी पढ़ें: कुएं से मिली नाबालिग की लाश, गैंगरेप के आरोपों और पुलिस के दावों के बीच उलझी गुत्थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >