Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 6 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, छाया रहेगा घना कोहरा, चल सकती है तेज हवा

Bihar Ka Mausam: बिहार के 6 जिलों में आज मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान घना कोहरा छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना भी जताई गई है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. इस बीच आज मौसम विभाग ने 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी शामिल है. इन इलाकों में सुबह से घना कोहरा छाया रह सकता है. इसके साथ ही तेज हवा और बादल छाए रहने की भी संभावना है.

अन्य जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, बाकी के जिलों में भी बादल छाए रह सकते हैं. लेकिन इससे ठंड के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. यानी कि मौसम सामान्य बना रहेगा. पिछले 24 घंटे में पश्चिमी चंपारण का वाल्मिकी नगर सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सुपौल जिले में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की तरफ से यह भी संभावना जताई गई है कि अगले 3 तीनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और ज्यादा कुछ बदलाव नहीं होगा. हल्के बादल के साथ कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. इसके साथ ही कुछ समय पर तेज हवा भी चल सकती है. खासकर, उन जिलों में जहां आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. हवा की वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है.

पटना में कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक पटना में मौसम सामान्य बना रहा. सुबह के वक्त ठंड और दोपहर तक अच्छी धूप खिलने से लोगों को राहत मिली. लेकिन शाम होते-होते तेज हवा चलने लगी, जिससे थोड़ी ज्यादा ठंड लोगों को महसूस हुई. आज भी कुछ इसी तरह का मौसम बना रहेगा. न्यूनतम तापमान 8 से 10 जबकि अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

बिहार में मौसम बदलने की वजह?

बिहार में मौसम बदलने को लेकर वैज्ञानिकों की तरफ से बताया गया कि इस वक्त बिहार के आस-पास पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं का प्रभाव बना हुआ है. इसी वजह से ठंड थोड़ी ज्यादा लग रही और बारिश की संभावना भी बन रही है. नमी रहने की वजह से ही कोहरे की स्थिति भी बनी हुई है.

Also Read: बिहार में अनोखी शादी: दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, गांव वालों ने कराई शादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >