बिहार में हीटवेव की चेतावनी, 45 डिग्री तक तापमान चढ़ने की संभावना, IMD की एडवाइजरी जारी

Bihar Ka Mausam: बिहार में हीटवेव का असर दिखना शुरू हो गया है. ऐसे में लोगों से पहले ही सावधान रहने की अपील की गई है. पिछले 24 घंटे में कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जबकि अगले 2 से 3 दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है. सुबह-सुबह ही तेज धूप खिल जा रही. दिन चढ़ने पर दोपहर 12 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा. मौसम विभाग की माने तो, पिछले 24 घंटे में राजधानी पटना का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा भी कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा. रोहतास के डेहरी में 43 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया.

पटना के डीएम ने जारी किया आदेश

पटना में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की वजह से 5वीं तक की क्लास की टाइमिंग बदल दी गई है. जिले के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, जिले में 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 5वीं तक के क्लास, आंगनबाड़ी केंद्र और प्री-स्कूल 12:30 तक ही चलेंगे. यह आदेश सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए जारी किया गया है. बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्मी की वजह से कोई असर नहीं पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए स्कूल की टाइमिंग बदली गई.

अगले 2 से 3 दिनों में कितना चढ़ेगा पारा?

मौसम विभाग की माने तो, बिहार में हीटवेव का असर दिखना शुरू हो गया है. आज बिहार के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है. पटना में भी तेज धूप और लू का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले 2 से 3 दिनों में कुछ जिलों के तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं.

भीषण गर्मी की वजह से स्कूल में बच्चे हुए बेहोश

सोमवार को बक्सर जिले में भीषण गर्मी के कारण स्कूल के 10 बच्चे बेहोश हो गए. देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. किसी तरह एक-एक कर बच्चों को पंखे के नीचे ले जाया गया और फिर प्राथमिक उपचार किया गया. मौसम विभाग की माने तो, सोमवार को बक्सर जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

Also Read: बिहार में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब नौकरी करते हुए भी दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, सम्राट सरकार ने बदला फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >