बिहार के झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक, भारत को दिलाया पहला आधिकारिक मेडल

बिहार के नालंदा के झंडू कुमार ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला आधिकारिक मेडल दिलाया है. पोलियो से पीड़ित होने के बावजूद, उन्होंने सब्जियों से लेकर ई-रिक्शा चलाकर संघर्ष किया और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है.

पटना से धर्मनाथ प्रसाद की रिपोर्ट

बिहार के नालंदा जिले के हरनौत निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारत को इन खेलों का पहला आधिकारिक पदक भी दिलाया है. उनकी इस सफलता से बिहार समेत पूरे देश में खुशी की लहर है.

ग्रुप-बी से कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

ग्लासगो में आयोजित पुरुष हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा के ग्रुप-बी में झंडू कुमार ने पहले प्रयास में 186 किलोग्राम और दूसरे प्रयास में 190 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया. 130.9 अंकों के साथ उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया. तीसरे प्रयास में उन्होंने 196 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो सका. इसके बावजूद उनका प्रदर्शन उन्हें तीसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए पर्याप्त रहा.

संघर्ष से सफलता तक का सफर

झंडू कुमार की कहानी संघर्ष और हौसले की मिसाल है. बचपन में पोलियो से प्रभावित होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी. परिवार की मदद के लिए उन्होंने सब्जी बेचने से लेकर कोविड-19 के दौरान ई-रिक्शा चलाने तक का काम किया. खेल के प्रति जुनून के कारण उन्होंने अपना ई-रिक्शा भी बेच दिया और पूरी तरह प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया.

राजिंदर सिंह रहलू ने दिया आगे बढ़ने का अवसर

पूर्व पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता राजिंदर सिंह रहलू ने झंडू कुमार की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, गांधीनगर में प्रशिक्षण का अवसर दिलाया. इसके बाद उन्होंने लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई.

पहले भी जीत चुके हैं कई अंतरराष्ट्रीय पदक

झंडू कुमार ने 2025 विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप (बीजिंग) और 2026 एशियन एवं ओशियानिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था. इसके अलावा खेलो इंडिया पैरा गेम्स में 206 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था.

बिहार परा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दी बधाई

बिहार परा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार ने झंडू कुमार की उपलब्धि को बिहार के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया. एसोसिएशन के महासचिव धीरेंद्र कुमार, सचिव संदीप कुमार, संयुक्त सचिव लक्ष्मीकांत सहाय, उषा मानाकी समेत सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विश्वास जताया कि झंडू कुमार आगे भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और बिहार का नाम रोशन करते रहेंगे.

बिहार बंद LIVE : पटना पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया, छपरा-सीवान में प्रदर्शनकारियों से झड़प, समस्तीपुर में सड़क जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >