बिहार के 5 जिलों में अगले 48 घंटे के लिए IMD का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar IMD Alert: बिहार को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में सतर्कता बरतने की सलाह दी है. अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

Bihar IMD Alert: बिहार में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में अभी भी घना कोहरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि 21 जनवरी तक कोसी और सीमांचल क्षेत्र के जिलों के लोग सतर्क रहें. मौसम विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का अलर्ट

मौसम विभाग ने बाकी जिलों को लेकर क्या अपडेट दिया

बिहार के बाकी जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. इन क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध हो सकती है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का अपडेट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

तापमान की बात करें तो 19 जनवरी को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस सबौर भागलपुर में दर्ज किया गया. पटना में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 19 से 23 जनवरी तक सुबह कोहरा या हल्की धुंध और बाद में साफ मौसम रहेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अब कड़ाके की ठंड से धीरे-धीरे राहत मिलेगी. सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रहेगी. कोहरे वाले इलाकों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. बिहार में मौसम अब सामान्य की ओर बढ़ रहा है. अधिकांश जिलों में ठंड से राहत है. कोसी और सीमांचल के कुछ जिलों में अभी भी घने कोहरे को लेकर सतर्कता जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: NEET छात्रा के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, चूड़ियां लेकर पहुंची महिला कार्यकर्ता ने कहा- सम्राट चौधरी को देंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >