Bihar IAS Promotion: बिहार के 49 IAS अफसरों का प्रमोशन, नीतीश सरकार ने दी खुशखबरी, 17 जिलों के डीएम भी इसमें शामिल

Bihar IAS Promotion: बिहार सरकार ने एक साथ 49 IAS अधिकारियों को प्रमोशन दिया है. कई जिलों के डीएम को भी प्रमोशन दिया गया है. सरकार के इस निर्णय से प्रशासनिक कामकाज और तेज होने की उम्मीद है.

Bihar IAS Promotion: बिहार सरकार ने एक साथ 49 आईएएस अधिकारियों को प्रमोट कर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके अनुभव और काम के आधार पर अलग-अलग ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है. इसमें दो अधिकारियों को सर्वोच्च वेतनमान, तीन को प्रधान सचिव स्तर, 28 को विशेष सचिव और 16 अधिकारियों को अपर सचिव ग्रेड में जगह मिली है. खास बात यह है कि इन प्रमोट हुए अधिकारियों में 17 जिलों के डीएम भी शामिल हैं.

बिहार सरकार ने इन नेताओं को दिया प्रमोशन

1996 बैच के दो वरिष्ठ आईएएस विपिन कुमार जो भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं और राहुल सिंह जो सीबीएसई के अध्यक्ष हैं, इन्हें शीर्ष वेतनमान का प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है. 2001 बैच के श्रीधर चेरिबोलू, जो वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत हैं, उनको उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रधान सचिव स्तर की जिम्मेदारी दी गई है. इसी बैच के राजेश कुमार कोसी प्रमंडल के आयुक्त और मयंक वरवड़े निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना को भी यही ग्रेड मिला है.

2013 बैच के 27 IAS को विशेष सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है. इनमें भागलपुर डीएम नवल किशोर चौधरी, मुजफ्फरपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन, पश्चिम चंपारण डीएम धर्मेंद्र कुमार, बक्सर डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह, बांका डीएम नवदीप शुक्ला, मधुबनी डीएम आनंद शर्मा, जमुई डीएम नवीन कुमार, कैमूर डीएम सुनील कुमार और गोपालगंज डीएम पवन कुमार सिन्हा शामिल हैं. दूसरे विभागों में काम कर रहे कई अधिकारी, जैसे पथ निर्माण विभाग की शैलजा शर्मा, समाज कल्याण विभाग की रंजीता, स्वास्थ्य विभाग के छिरिड़ वाई भूटिया, बीपीएससी के सत्यप्रकाश शर्मा आदि को भी इसी ग्रेड में प्रमोशन दिया गया है.

गिरिराज सिंह के निजी सचिव बनें चयन ग्रेड विशेष सचिव

खगड़िया के बंदोबस्त पदाधिकारी अरुण कुमार झा, ग्रामीण विकास विभाग के नंदकिशोर झा, समाज कल्याण विभाग के नंदकिशोर सिंह, भू-अर्जन निदेशक कमलेश सिंह, आवास बोर्ड के एमडी राजीव कुमार श्रीवास्तव, कृषि विभाग के शैलेंद्र कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सत्येंद्र कुमार सिंह और वित्त विभाग के महावीर प्रसाद शर्मा को भी ऊंचे पद पर प्रमोशन मिला है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निजी सचिव योगेंद्र सिंह (2013 बैच) को भी चयन ग्रेड विशेष सचिव बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के कई जिलों में अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड, चलेगी तेज हवा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >