बिहार के 209 नए कॉलेजों में 9196 पदों पर होगी बहाली, बस इस बात का इंतजार, युवाओं के लिए गुड न्यूज

Bihar Government: बिहार में हायर एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है. इसमें प्रिंसीपल, टीचर और अन्य कर्मी शामिल हैं. इस कदम से पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.

Bihar Government: बिहार के 209 नए डिग्री कॉलेजों में करीब 9196 पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है. इसमें 209 प्रिंसीपल, 6479 सहायक प्रिंसीपल और 2508 लिपिक और अन्य कर्मियों की नियुक्ति होगी. इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है. अब इस प्रस्ताव को आगे मंजूरी के लिए प्रक्रिया में रखा जाएगा.

कब शुरू होगी प्रक्रिया

पहले इसे प्रशासनिक समिति और विधि विभाग से पास कराया जाएगा, फिर कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. शिक्षकों और प्राचार्यों की नियुक्ति बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के जरिए होगी. लिपिक और तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती राज्य कर्मचारी चयन आयोग और तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी.

हर विषय में 2-2 शिक्षक रखे जायेंगे

हर नए कॉलेज में पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था रखने के लिए 15 विषयों में दो-दो शिक्षक रखे जाएंगे. यानी हर कॉलेज में अलग-अलग विषयों के कई शिक्षक मौजूद रहेंगे. इसके अलावा एक प्रिंसिपल और एक व्यावसायिक विषय का शिक्षक भी होगा. साथ ही हर कॉलेज में 12 गैर-शैक्षणिक कर्मचारी भी रखे जाएंगे. इनमें क्लर्क, लैब सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य स्टाफ शामिल होंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सरकार की क्या योजना है

सरकार का मानना है कि इन नए कॉलेजों के खुलने से राज्य में उच्च शिक्षा का स्तर बेहतर होगा. अभी बिहार में उच्च शिक्षा का नामांकन प्रतिशत करीब 17% है, जो राष्ट्रीय औसत 29.5% से काफी कम है. नए कॉलेज खुलने से यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है. सरकार की योजना है कि साल 2026-30 सत्र से इन कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाए. शुरुआत में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू की जाएगी. आगे चलकर अन्य विषय भी जोड़े जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सरकारी स्कूलों का समय बदला, सुबह 6:30 बजे लगेंगे क्लास, देखें नया टाइम-टेबल

लंबा इंतजार खत्म, दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, सातों दिन मिलेगी फ्लाइट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >