हर शुक्रवार साइकिल से दफ्तर आएं कर्मचारी, बिहार सरकार के मंत्री की खास अपील

Bihar News: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कर्मचारियों से हर शुक्रवार साइकिल, पैदल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर आने की अपील की है. इसका मकसद प्रदूषण कम करना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है.

Bihar News: बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई पहल शुरू की है. विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे हर शुक्रवार कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल या पैदल चलने को प्राथमिकता दें. इस पहल का मकसद ईंधन की खपत कम करना, प्रदूषण पर नियंत्रण पाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है.

‘यह आदेश नहीं, जागरूकता अभियान’

मंत्री ने साफ कहा कि यह किसी तरह का आदेश या बाध्यता नहीं है. इसे स्वेच्छा से अपनाने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी साइकिल या पैदल चलकर दफ्तर आएंगे, उन्हें विभाग की ओर से प्रोत्साहित भी किया जाएगा. मंत्री का मानना है कि इससे कर्मचारियों के बीच सकारात्मक सोच और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.

प्रदूषण और ईंधन खपत पर चिंता

दीपक प्रकाश ने कहा कि आज बढ़ता प्रदूषण और तेजी से बढ़ रही ईंधन की खपत बड़ी समस्या बन चुकी है. ऐसे समय में छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं.

उन्होंने कहा कि अगर सरकारी विभाग इस तरह की पहल शुरू करेंगे, तो समाज के दूसरे लोग भी इससे प्रेरित होंगे. सरकार पहले से ही हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है.

स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

मंत्री ने कहा कि साइकिल चलाना और पैदल चलना सिर्फ पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है. इससे शरीर एक्टिव रहता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं. ऐसे में रोज थोड़ा पैदल चलना या साइकिल का इस्तेमाल करना लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

समाज में जाएगा सकारात्मक संदेश

पंचायती राज विभाग की इस पहल को पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है. विभाग को उम्मीद है कि इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और आने वाले समय में अधिक लोग पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे.

Also Read: बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए छा गया अंधेरा, बजने लगा सायरन, जानें वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >