Photos: बिहार के इस जिले में कोसी के कहर ने बढ़ाई टेंशन, रूह कंपाने वाली देखिये तस्वीरें

Bihar Flood Alert: बिहार के अलग-अलग जिलों में हुई जोरदार बारिश ने चिंता बढ़ा दी है. कोसी नदी में उफान के कारण सहरसा जिले में स्थिति गंभीर हो गई है. इसके साथ ही जिले की भयावह तस्वीरें हैं, जिसमें कोसी नदी का रौद्र रूप देखा जा सकता है.

Bihar Flood Alert: बिहार के अलग-अलग जिलों में 2 अक्टूबर से भयंकर बारिश हुई. जिसके कारण कई जिलों में नदियां उफन आई. कोसी नदी भी रौद्र रूप में आ गई है. दरअसल, सहरसा में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर हालात गंभीर हो गए हैं. शनिवार देर रात से बढ़ रहे पानी के कारण नदी उफान पर है.

रविवार देर शाम तक कोसी में पांच लाख अठारह हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज किया गया. इससे निचले इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. कई घरों में पानी घुस चुका है. खेत-खलिहान डूब चुके हैं और लोगों को ऊंचे जगहों पर शरण लेनी पड़ रही है. ऐसे कठिन हालात में भी कुछ लोग अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर नदी के तेज बहाव में उतर रहे हैं.

कोसी पूर्वी तटबंध के इलाके में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पानी में उतरकर बहती लकड़िया चुनते दिखाई दे रहे हैं. लकड़ी को जलावन या बेचने के साधन के रूप में इकट्ठा करने की यह मजबूरी अब दुर्घटना की आशंका में बदलती जा रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी का बहाव इतना तेज है कि हल्की सी फिसलन भी जानलेवा साबित हो सकती है. कई बार लोग लकड़ी पकड़ने के चक्कर में गहरे पानी में बह जाते हैं. आस-पास के ग्रामीण लगातार इस स्थिति को देखकर भयभीत हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय कोसी नदी के प्रवाह में उतरना जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक है. प्रशासन की ओर से फिलहाल तटबंध इलाके में न तो पर्याप्त चौकसी है और न ही किसी प्रकार का रोक-टोक अभियान. ऐसे में अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

Also Read: Bihar Election 2025: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी की बड़ी घोषणा, सरकार बनी तो डिप्टी सीएम होंगे हम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >