Bihar Flood Alert: पटना में उफनाई गंगा से हाहाकार, कई इलाकों में घुसा पानी, अब चूल्हा जलाने पर भी आफत

Bihar Flood Alert: पटना में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी उफन आई है. नदी खतरे के निशान को पार कर बह रही है. पटना के कई इलाकों में पानी घुसने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. अब तो कई घरों में चूल्हा जलाने पर भी आफत आ पड़ी है.

Bihar Flood Alert: पटना में गंगा नदी का रौद्र रूप लोगों के लिए परेशानी बनता जा रहा है. तीन दिनों से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है. सोमवार को भी दिनभर पूरे शहर में कभी झमाझम तो कभी हल्की बारिश होती रही. जिसके कारण गंगा नदी उफन आई है. पटना के कई इलाकों में पानी घुस जाने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. पटना के दीघा घाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 36 सेमी ऊपर होने की संभावना है.

गांधी घाट पर रिवर फ्रंट पर बह रहा पानी

गांधी घाट में गंगा खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर बह रही. गांधी घाट पर खतरे के निशान को पार करने पर रिवर फ्रंट पर पानी बह रहा है. इससे रिवर फ्रंट पर सुबह और शाम में टहलने वाले परेशान हो रहे हैं. वहीं, हाथीदह में यह अपने खतरे के निशान से 56 सेमी ऊपर थी. जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. दीघा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बिंद टोली के घरों में पानी घुस गया है. हालांकि, जिला प्रशासन के अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं. खासकर दियारा इलाके में हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

बिंद टोली में चूल्हा जलाने पर आफत

बिंद टोली में पानी प्रवेश करने से लोगों के घरों में चूल्हा जलाने पर आफत आ पड़ी है. लोग चौकी या टेबल पर चूल्हा रख कर खाना बनाने को मजबूर हैं. घुटने भर से ऊपर पानी में घुसकर लोग शहर की ओर निकल रहे हैं. टोली के बीच में बने रास्ते पर पानी भरने से वहां नाव चलने लगी है. बिंद टोली के लोग अपने जानवरों को जेपी गंगा पथ के किनारे रखने लगे हैं. गांधी घाट से आगे घाट की ऊपरी सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है. दियारा इलाके में खेतों में पानी फैल गया है. हालांकि, अभी लोगों के पलायन की स्थिति नहीं है.

जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

एडीएम आपदा डीपी शाही ने बताया कि जलस्तर पर नजर रखी जा रही है. जरूरत के मुताबिक लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर सुविधा मुहैया कराई जायेगी. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आठ अगस्त तक बारिश का मौसम बना रहेगा. इस दौरान हल्की से तेज बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फिलहाल पटना के साथ राज्य के कई जिलों में मानसून एक्टिव है.

Also Read: Gandhi Maidan Patna: गांधी मैदान में पहली बार गूंजेगी बुद्ध की विरासत. स्वतंत्रता दिवस पर 13 झांकियों में दिखेगा नया बिहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >