Bihar: बिहार में परीक्षा माफियाओं की टूटेगी कमर! EOU की डोजियर में 175 नाम शामिल

Bihar: बिहार में परीक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने को तैयार है EOU. 175 धंधेबाजों की कुंडली तैयार की गई है, जिन पर कई राज्यों में पेपर लीक और धांधली के आरोप हैं. अब पूरे नेटवर्क पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.

Bihar:बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करने वाले माफियाओं के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 175 अपराधियों का डोजियर तैयार किया है. इस डोजियर में उन सभी अपराधियों की विस्तृत जानकारी दी गई है, जो पेपर लीक, सॉल्व पेपर और अन्य परीक्षा घोटालों में शामिल हैं. इसका उद्देश्य इन माफियाओं के नेटवर्क को पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है.

नेटवर्क की पहचान, गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज

EOU के अधिकारियों का कहना है कि इस डोजियर में दर्ज अपराधियों पर निगरानी रखी जा रही है. इस डोजियर की मदद से अब अपराधियों के गिरोह तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा. कुछ अपराधी ऐसे भी हैं जो दूसरे राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली कर चुके हैं, और इनकी गिरफ्तारी के लिए अब बिहार पुलिस दूसरे राज्यों से भी सहयोग ले रही है.

पिछले कुछ सालों में हुईं कई बड़ी धांधलियां

बिहार में पिछले कुछ वर्षों में सिपाही भर्ती, BPSC, शिक्षक भर्ती, NEET और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) जैसी बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के मामले सामने आए हैं. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) इन मामलों की जांच कर रही है और अब तक कई अपराधियों की पहचान भी की जा चुकी है. इस डोजियर के जरिए अब पुलिस के लिए अपराधियों और उनके नेटवर्क की पहचान करना और भी आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़े: चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, नवादा में सड़क हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया

भविष्य में पेपर लीक के मामलों की रोकथाम

यह डोजियर बिहार में होने वाले पेपर लीक और परीक्षा धांधली के मामलों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इसमें कई ऐसे अपराधी हैं जो जमानत पर हैं, और डोजियर की मदद से उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. अगर भविष्य में किसी नए पेपर लीक मामले की जानकारी मिलती है, तो डोजियर से जुड़े डेटा के जरिए जल्दी से अपराधियों तक पहुंचा जा सकेगा और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज की जा सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >