Bihar Electricity: बिहार में बिजली की खपत 20 सालों में 12 गुना बढ़ी, उपभोक्ताओं की संख्या 2 करोड़ के पार

Bihar Electricity: बिहार में बिजली की खपत पिछले 20 सालों में 12 गुना बढ़ गई है. साल 2005 में बिजली की खपत राज्य में 700 मेगावाट हुआ करती थी. जो साल 2025 के जून महीने में 363 किलोवाट तक पहुंच गई.

Bihar Electricity: सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में अब भी लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है. मानसून सुस्त पड़ने के कारण गर्मी का प्रकोप लोग झेल रहे हैं, जिसके कारण अब बिजली की खपत में बेतहाशा वृद्धि हो गई है. जानकारी के मुताबिक, पिछले 20 सालों में बिजली की खपत 12 गुना बढ़ गई है. खबर की माने तो, साल 2005 में बिजली की खपत राज्य में 700 मेगावाट हुआ करती थी. जो साल 2025 के जून महीने में 363 किलोवाट तक पहुंच गई.

9 हजार मेगावाट तक पहुंच सकती है खपत

इधर, अंदाजा लगाया जा रहा है कि, इस साल बिजली की खपत 9 हजार मेगावाट तक पहुंच सकती है. इस तरह से देखा जा सकता है कि, बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की खपत में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई. पिछले दिन शनिवार की बात करें तो, रात में 8560 मेगावाट बिजली की खपत हुई जो अब तक का अधिकतम है. इसमें दक्षिण बिहार में 4393 मेगावाट तो वहीं उत्तर बिहार में 4167 मेगावाट की खपत हुई.

उपभोक्ताओं की संख्या 2 करोड़ के पार

वहीं, कंपनी के अधिकारियों की माने तो, बिजली की मांग में साल-दर-साल वृद्धि हो रही है. 2005 में मात्र 700 मेगावाट बिजली की खपत होती थी. जो 2012 में 1751 मेगावाट, 2014 में 2831 मेगावाट तक पहुंच गई. इसके साथ ही राज्य में प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत में करीब 5 गुना की वृद्धि बढ़ोतरी दर्ज की गई है. साल 2005 में 75 किलोवाट थी जो 2025 में बढ़कर 363 किलोवाट हो गई. जानकारी के मुताबिक, बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या दो करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गई है.

Also Read: Bihar Tourism: बस-ट्रेन छोड़िए… अब हेलीकॉप्टर से ले सकेंगे बिहार में घूमने का मजा, पहले चरण में इन जगहों पर मिलेगी सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >