Bihar Election 2025: आज कटिहार में ओवैसी करेंगे 30 किलोमीटर का रोड शो, अलर्ट मोड पर प्रशासन

Bihar Election 2025: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी आज कटिहार में रोड शो करेंगे. करीब 30 किलोमीटर का रोड शो होगा, जो जिले के अलग-अलग इलाकों से गुजरेगा. इसके अलावा बड़ी जनसभा को संबोधित भी करेंगे. रोड शो की जिले में बलरामपुर विधानसभा इलाके से शुरुआत होगी.

Bihar Election 2025: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी इन दिनों सीमांचल न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं. आज कटिहार में असदुद्दीन ओवैसी रोड शो करेंगे. करीब 30 किलोमीटर का रोड शो होगा, जो जिले के अलग-अलग इलाकों से गुजरेगा. आज शनिवार को असदुद्दीन ओवैसी बड़ी जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

पीडब्ल्यूडी मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित

जानकारी के मुताबिक, आज शनिवार को रोड शो की शुरुआत बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से होगी. जिसके बाद अलग-अलग इलाकों से होते हुए बारसोई तक पहुंचेगी. दरअसल, यहां पीडब्ल्यूडी मैदान में बड़ी जनसभा को ओवैसी संबोधित करेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि जनसभा के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ सकती है.

अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

कटिहार में ओवैसी के रोड शो और जनसभा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस बल ने पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. दरअसल, रोड शो या फिर जनसभा के बीच किसी तरह की अनहोनी ना हो, इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

24 सितंबर को हुई थी यात्रा की शुरुआत

मालूम हो किशनगंज से 24 सितंबर को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल न्याय यात्रा की शुरुआत की थी. जिसके बाद अररिया और पूर्णिया से होते हुए यह यात्रा कटिहार तक पहुंची. जानकारी के मुताबिक, कटिहार के बाद ओवैसी की यह यात्रा सीमांचल के अन्य जिलों में भी जारी रहेगी.

कई तरह की कर रहे बयानबाजी

अपनी यात्रा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी कई तरह की बयानबाजी करते हुए दिख रहे हैं. सीमांचल यात्रा के दौरान उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा तंज कसा था. दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने संजय यादव का नाम लिए बिना कहा था कि एक हरियाणा से आया हुआ व्यक्ति बिहार से राज्यसभा का एमपी बन गया तो पेट में दर्द नहीं हुआ. लेकिन, मेरे हैदराबाद से आने पर सवाल उठाते हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, केंद्रीय बलों के इतनी कंपनी की हो सकती है तैनाती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >