Bihar Election: चिराग पासवान ने बुलायी बैठक, गृहमंत्री शाह से मिलेंगे कुशवाहा, एनडीए में सीट शेयरिंग पर जंग जारी!

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीट शेयरिंग को लेकर घामासान मचा हुआ है. एक तरफ चिराग पासवान ने संसदीय बोर्ड की बैठक बुलायी है. दूसरी तरफ बीजेपी ने भी दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक बुलायी है. वहीं, उपेद्र कुशवाहा भी आज फाइनल बातचीत के लिए गृहमंत्री शाह से मिल सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Election: चिराग पासवान ने आज अपने दिल्ली आवास पर पार्टी के संसदीय बोर्ड की मीटिंग बुलायी है. यह बैठक सुबह 11 बजे से होनी है. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में उम्मीदवारों के नाम पर फाइनल मुहर लग जाएगी. बीते तीन दिनों से लगातार चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की मुलाकात हो रही थी. शुक्रवार की मीटिंग के बाद ऐसा लगा जैसे चिराग और बीजेपी के बीच बात बन गयी है. अब चिराग पासवान ने अपने संसदीय बोर्ड की मीटिंग बुलायी है. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में चुनावी रणनीति और कैंडिडेड्स के नाम पर फाइनल चर्चा होगी. इसके साथ ही आज दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की भी बैठक है. 

चिराग के बाद कुशवाहा रूठे, गृहमंत्री से करेंगे मुलाकात

एक तरफ एनडीए में जहां तीन दिनों के मान मनौव्वल के बाद लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का मूड कुछ ठीक लगा तो दूसरी तरफ अब उपेंद्र कुशवाहा रूठ गये हैं. उन्होंने आज सुबह-सुबह अपने एक्स अकाउंट से लिखा कि बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है.

इसके साथ ही चर्चा यह भी है कि उपेंद्र कुशवाहा आज दिल्ली पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात गृहमंत्री शाह से होनी है. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि एनडीए की तरफ से उन्हें 6 सीटों का ऑफर दिया जा रहा है, लेकिन वो 20 की डिमांड कर रहे हैं. आज की मीटिंग में सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम चर्चा होने की संभावना है.

BJP विधायक मिश्रीलाल का पार्टी से इस्तीफा

बीजेपी के पूर्व विधायक मिश्रीलाल यादव

बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, “अब बीजेपी में बने रहना संभव नहीं है, क्योंकि पार्टी में गरीबों और पिछड़ों का कोई सम्मान नहीं है। बीजेपी हमेशा से गरीबों, दलितों और पिछड़ों की विरोधी रही है और उनके हितों के लिए कभी काम नहीं किया.”

ALSO READ: Bihar Election 2025: चिराग के बाद अब कुशवाहा ने बढ़ायी BJP की चिंता, बोले- बातचीत अभी पूरी नहीं हुई…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >