Bihar Election: विधानसभा चुनाव से पहले आयोग की बड़ी तैयारी, घर-घर पहुंचेगी टीम, जानिए क्यों ?

Bihar Election: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग बड़ी तैयारी में जुटा है. इस बीच खबर है कि, चुनाव आयोग की टीम घर-घर पहुंचेगी और सर्वे करेगी. दरअसल, वोटर लिस्ट को पूरी तरह सटीक बनाने को लेकर यह निर्णय लिया गया.

Bihar Election: बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. तमाम राजनीतिक पार्टियों की ओर से तैयारियां तो की ही जा रही है लेकिन साथ में चुनाव आयोग भी पूरी तरह से एक्शन मोड में दिख रहा है. इस बीच चुनाव से पहले बड़ा निर्णय आयोग की ओर से लिया गया है. दरअसल, चुनाव आयोग की ओर से बिहार में घर-घर पहुंचकर सर्वे शुरू किया जाएगा. चुनाव आयोग की इस बार तैयारी है कि, वोटर लिस्ट को पूरी तरह सटीक बनाया जाए. घर-घर पहुंची टीम की ओर से सर्वे किया जाएगा. ताकि सभी सही और असली वोटरों के नाम ही लिस्ट में शामिल हो सके.

चुनाव आयोग ने क्यों लिया निर्णय ?

खबर की माने तो, अगले ही महीने से ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. चुनाव आयोग की माने तो, वैसे लोग जिन्होंने बिहार से बाहर दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल या फिर अन्य किसी राज्यों में जाकर वोटर आईडी कार्ड बना लिया है तो, उनके नाम बिहार के वोटर लिस्ट से हटने वाले हैं. इस निर्णय के पीछे वजह यह बताई जा रही है कि, किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी चुनाव में ना हो. इसके साथ ही इस प्रक्रिया के जरिये वोटर लिस्ट पर राजनीतिक दलों के शक भी खत्म हो सकेंगे. दरअसल, विपक्ष की ओर से लगातार वोटर लिस्ट को लेकर ही सवाल खड़े किए जाते हैं, जिसके देखते हुए चुनाव आयोग का यह कदम खास माना जा रहा है.

सर्वे के दौरान क्या किया जायेगा ?

घर-घर सर्वे को लेकर बताया जा रहा है कि, बीएलओ डोर-टू-डोर पहुंचेंगे और वे वोटरों का मिलान करेंगे. इस दौरान अगर कोई भी वोटर नहीं मिला तो उनके नाम काट दिए जायेंगे. साथ ही यदि वोटर लिस्ट में किसी भी तरह की गलती होती है तो, उसे सही किया जाएगा. इस तरह से बड़ा निर्णय इस बार चुनाव आयोग की ओर से लिया गया है. बता दें कि, चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. चुनाव के दौरान किसी भी तरह के सवाल खड़े ना हो और किसी भी तरह की कोई गलती ना हो, इसे देखते हुए आयोग सख्त दिखाई दे रहा है.

Also Read: Bihar News: समस्तीपुर के 30 गांवों की चमकेगी किस्मत, बिहार को मिलने जा रहा पहला एक्सप्रेस-वे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >