Bihar Election 2025 Live Updates: NDA में खींचतान जारी, चिराग के बाद अब कुशवाहा ने जतायी नाराजगी, गृहमंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे

Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें तय हो चुकी हैं. 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी. जनसुराज ने पहली प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे पर मंथन जारी है. पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित पल-पल की खबर…

Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. विधानसभा चुनाव की तारीखें तय हो गयी हैं. 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे. वहीं, 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. चुनाव आयोग ने तिथि की घोषणा के साथ ही पूरे बिहार में आदर्श आचार संहिता को लागू कर दिया है. शुक्रवार से पहले चरण के 121 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बता दें, बिहार में बनी नयी नवेली पार्टी जनसुराज ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. प्रत्याशियों के नाम को लेकर एनडीए और महागठबंधन में पेंच अब भी फंसा हुआ है. बैठकों का दौर जारी है. बीते दिन केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय चिराग पासवान के आवास पहुंचे, जहां सीट शेयरिंग को लेकर दोनों की लंबी बातचीत हुई. वहीं, महागठबंधन की तरफ से आज या कल प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जा सकती है.

तेजस्वी के नौकरी वाले दावे पर मांझी का तंज

बीते दिनों तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनकी सरकार आती है तो वे हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. अब इस घोषणा को लेकर एनडीए के सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसा है. जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा कि लालू परिवार की सत्ता पाने की बेताबी देखकर तो लगता है, अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ये कह देंगे कि अगर राजद की सरकार बनी तो हर परिवार को चांद और मंगल पर चार कट्ठे का फार्म हाउस दिया जाएगा. उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा – “गदहा चाहे जितना भी कोशिश कर ले, उसके सिर पर सींग नहीं निकल सकता। बूझे…”

बिहार चुनाव से संबंधित पल-पल का अपडेट नीचे दिये गये हैं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >