Bihar Election 2025 Live Updates: चिराग को मनाने चौथी बार पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, चिराग बोले- बातचीत अंतिम दौर में…

Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार चुनाव की तारीखें तय हो गई हैं. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. 14 नवंबर को नतीजे आएंगे. सीट शेयरिंग को लेकर अब भी दो बड़े खेमों में खींचतान जारी है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से संबंधित एक-एक अपडेट पढ़ें इस रिपोर्ट में…

Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है. चुनावी जंग शुरू होने में महज 27 दिनों का समय शेष है. तारीखें सामने आ चुकी हैं. इस बार दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. इलेक्शन कमीशन ने इसको लेकर 6 नवंबर और 11 नवंबर की तारीखें तय कर दी हैं. 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. इसी के साथ बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज है. एनडीए में भी अभी तक सब कुछ साफ नहीं हो पाया है. चिराग पासवान और एनडीए के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत जारी है. दूसरी तरफ बिहार में बनी नयी पार्टी जनसुराज ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. एनडीए और महागठबंधन की ओर से कैंडिडेट्स के नाम घोषित किये जाने बाकी हैं.

AI कंटेंट को लेकर चुनाव आयोग सख्त

चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर 2025 को तारीखों की घोषणा की थी. इसी के साथ पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दिया गया. इलेक्शन कमीशन ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है. आचार संहिता के नियम इंटरनेट और सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले कंटेंट पर भी लागू होंगे. AI कंटेंट को लेकर चुनाव आयोग अब सख्त दिख रहा है. 

बिहार चुनाव से संबंधित पल-पल के अपडेट्स नीचे दिये गये हैं...

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >