Bihar Election 2025 Live Updates: नड्डा के आवास पर BJP कोर कमेटी की बैठक, कुशवाहा-मांझी को मनाने में जुटी भाजपा, RJD के दो विधायक टूटे

Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है. एक तरफ एनडीए मांझी और कुशवाहा को मनाने में जुटी है तो दूसरी तरफ महागठबंधन में कांग्रेस और वीआईपी के बीच बात नहीं बन पा रही है. कयास लगाया जा रहा है कि आज शाम तक बीजेपी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. पढे़ं पल-पल का अपडेट…

Bihar Election 2025 Live Updates: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. तारीखें तय हो चुकी हैं. इसके पहले बिहार के दो प्रमुख गठबंधनों में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल मची हुई है. एक तरफ महागठबंधन में कांग्रेस और वीआईपी के बीच बात नहीं बन पा रही है, तो दूसरी तरफ एनडीए में चिराग और उपेंद्र कुशवाहा अपनी मांगों पर अड़े हैं. बीते दिन यानी शनिवार को चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलायी थी. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा भी गृहमंत्री शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे थे. बीजेपी ने भी कोर कमेटी की बैठक बुलायी थी. आज यानी रविवार का दिन बेहद खास होने वाला है. राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि आज शाम तक बीजेपी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. 

पवन सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव

दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों पर अब उन्होंने खुद विराम लगा दिया है. पवन सिंह ने अपने भोजपुरी समाज को स्पष्ट कर दिया है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नहीं जॉइन किया था. अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने खुद को पार्टी (बीजेपी) का सच्चा सिपाही बताया.पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा.”

बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी अपडेट्स नीचे दिये गये हैं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >