15 अगस्त से पहले सभी सरकारी स्कूलों में पूरा करना होगा यह काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

Bihar Education Department: स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में बिजली, शौचालय, पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर स्कूलों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की तस्वीरें अपलोड करने का आदेश भी जारी किया है.

Bihar Education Department: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने राज्य के सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि आगामी स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाए.

पैसा देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं

एस सिद्धार्थ ने अपने पत्र में यह लिखा कि सरकारी स्कूलों को सुविधा से लैस बनाने के लिए विभाग द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के बावजूद निरीक्षण के दौरान कई कमियां पायी गई हैं. जबकि स्कूलों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारियों के माध्यम से 50-50 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है.

निर्देश में क्या कहा गया

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने 15 अगस्त को स्कूलों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित तस्वीरें ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है. डॉ. एस सिद्धार्थ ने अपने पत्र में कहा है कि सभी सरकारी स्कूलों में विद्यालय का विद्युतिकरण सुनिश्चित किया जाए. कक्षाओं में पर्याप्त संख्या में बल्ब, ट्यूब लाइट्स और पंखे चालू हालत में हो.

उन्होंने लिखा है कि दौरान पाया गया है कि पेयजल के लिए निर्मित वाटरपोस्ट के सभी नल खराब स्थिति में हैं. शौचालयों में रनिंग वाटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. कई स्कूलों के शौचालयों में मिट्टी भरा हुआ पाया गया है.

शिक्षा विभाग के एसीएस ने सभी स्कूलों में बालक एवं बालिकाओं के लिए तीन-तीन शौचालय और महिला शिक्षिकाओं के लिए भी अलग से शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. एस सिद्धार्थ ने स्कूलों के गलियारों में बेतरतीब तरीके से रखे गए टूटे हुए फर्नीचर और कबाड़ को भी हटाने का निर्देश दिया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले राजद में बड़ा फेरबदल, सुधाकर को किसान तो कुशवाहा को मिली युवा प्रकोष्ठ की कमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >