Bihar Education: बिहार के सभी DEO के लिए बड़ा निर्देश, ACS एस सिद्धार्थ के आदेश पर करना होगा ये काम

Bihar Education: बिहार के सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) के लिए एक निर्देश जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि सभी पदाधिकारियों को पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन कर छात्रों को जल्द पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराना होगा.

Bihar Education: बिहार के सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों के लिए आज सोमवार को एक निर्देश जारी किया गया है. यह निर्देश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने एक पत्र के माध्यम से जारी किया है. इसमें सभी डीइओ को यह आदेश दिया गया है कि सभी सरकारी विद्यालयों में पाठ्यक्रम पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया जाए और प्रत्येक छात्रों को समय से किताब उपलब्ध कराया जाए.

2 मई तक करना है पुस्तक वितरण

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ द्वारा दिये गये निर्देश में यह कहा गया है कि राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों में पाठ्यक्रम पुस्तकों का वितरण समारोह का आयोजन 2 मई तक पूरा कर लेना है. इस दौरान शिक्षा पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक छात्रों को पुस्तक मिल जाये.

कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए होगा पुस्तकों वितरण समारोह

शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में यह कहा गया है कि राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं एक अप्रैल से शुरू हो गई हैं. ऐसे में सभी जिलों में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के पाठ्यक्रम की सभी जरुरी किताबें पहुंचा दी गई हैं. अब शिक्षा पदाधिकारी मई तक सरकारी स्कूलों में पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन कर छात्रों को जल्द किताब दें, ताकि छात्रों को शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही सभी आवश्यक पाठ्यसामग्री उपलब्ध हो सके.

पुस्तक वितरण कार्यक्रम में पारदर्शिता का रखना है ध्यान

अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को यह साफतौर पर निर्देश दिया है कि सरकारी स्कूलों में आयोजित होने वाले इस पुस्तक वितरण कार्यक्रम में पारदर्शिता का खास ध्यान रखा जाए. इसके लिए इस समारोह में छात्रों के बीच पुस्तकों का वितरण उनके माता-पिता की मौजूदगी में किया जाए.

इसके अलावा वितरण कार्यक्रम का अलग से डॉक्यूमेंटेशन भी किया जाएगा और जिला स्तर पर इस कार्यक्रम की तस्वीरों को संकलित किया जाये. इसके साथ ही हर दिन के पुस्तक वितरण की रिपोर्ट जिला स्तर पर संकलित कर टेक्स्टबुक को कार्यालय में शाम 5 बजे तक जमा किया जाए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पाठ्यपुस्तकों की गुणवता पर दिया जाए ध्यान

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि पुस्तकों के वितरण के दौरान पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये. अगर कोई भी पुस्तक मानक के अनुरुप ना हो और उसमें किसी प्रकार की खराबी हो, तो शिक्षा पदाधिकारी इसकी शिकायत तुरंत जिला मुख्यालय और बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड,पटना को करें. शिकायत की सूचना के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. (हर्षित कुमार)

इसे भी पढ़ें: पटना में डबल डेकर और सब-वे का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश, जानें क्या दिया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >