बिहार में अपराधियों की खैर नहीं: गृह विभाग ने बढ़ा दी DM की ताकत, पेपर लीक से इन 7 अपराधों पर भी लागू होगा CCA

Bihar DM Powers Increased : बिहार सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारियों (डीएम) को विशेष शक्तियां सौंपी हैं. अब पेपर लीक, भू-माफिया, साइबर अपराध और असामाजिक तत्वों पर डीएम सीधे कार्रवाई कर सकेंगे.

Bihar DM Powers Increased : बिहार सरकार ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अहम कदम उठाया है. बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) के तहत जिलाधिकारियों को विशेष प्रशासनिक और न्यायिक शक्तियां सौंपी गई हैं. इसका मतलब है असामाजिक तत्वों और संगठित अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने डीएम की ताकत बढ़ा दी है. अब पेपर लीक से लेकर जमीन और बालू माफिया तक पर डीएम का पहरा बढ़ाया गया है.

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के सभी डीएम को अगले छह महीनों के लिए 25 सितंबर से 24 मार्च 2027 तक यहअधिकार दिए गए हैं. इसके तहत जिलाधिकारी ऐसे असामाजिक तत्व या अपराधी, जिससे शांति भंग होने या अपराध करने की आशंका हो, बिना लंबी अदालती प्रक्रिया के सीधे हिरासत में भेजने का आदेश जारी कर सकते हैं.

डीएम सीधे कुर्की का दे सकेंगे आदेश

यदि कोई आरोपी शांति बनाए रखने का बॉन्ड भरने से इनकार करता है या उसका उल्लंघन करता है, तो डीएम उसे सीधे जेल भेजने का आदेश दे सकते हैं. डीएम को यह तय करने की छूट होगी कि किसी व्यक्ति पर कार्रवाई करने के लिए कौन सा सबूत पर्याप्त है.

इस प्रक्रिया में भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के कड़े नियम आड़े नहीं आएंगे. यदि कोई आरोपी के आदेश या नोटिस के बाद फरार होता है, तो डीएम उसकी संपत्ति को कुर्क करने और जब्त करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करवा सकते हैं.

अब इन 7 तरह के अपराधों पर भी लगेगा CCA

संशोधित कानून में अपराध की कई नई श्रेणियों को शामिल किया गया है. अब निम्न गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ CCA के तहत कार्रवाई की जा सकेगी-

  • सार्वजनिक या निजी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने या भारी नुकसान पहुंचाने पर
  • पेपर लीक और संगठित कदाचार में शामिल होने पर
  • अवैध खनन करने पर
  • वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधों में
  • सोशल मीडिया पर जाति, धर्म, भाषा या समुदाय के नाम पर घृणा और शत्रुता फैलाने पर
  • मानव तस्करी में शामिल होने पर
  • विस्फोटक पदार्थ, हथियार, गोली या बम रखने अथवा इनके अवैध कारोबार में शामिल होने पर

अब अपराध का तरीका बदलने के साथ-साथ कानून का शिकंजा भी और व्यापक हो गया है.

डीएम के पास होंगे ये अधिकार

संशोधित CCA के तहत जिलाधिकारी को कई महत्वपूर्ण शक्तियां दी गई हैं. डीएम-चिह्नित अपराधी को जिले या जिले के किसी हिस्से से बाहर जाने का आदेश दे सकेंगे. अपराधी को समय-समय पर थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दे सकेंगे. उसकी गतिविधियों की जानकारी देने का आदेश दे सकेंगे. संदिग्धों की तलाशी और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई कर सकेंगे. वारंट जारी करने की शक्ति का इस्तेमाल कर सकेंगे. लोक व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाले लोगों को हिरासत में लेने का आदेश दे सकेंगे.

पहली बार में 12 महीने तक और बाद में 6-6 महीने के लिए बढ़ाई

राज्य सरकार की मंजूरी से यह पाबंदी पहली बार में 12 महीने तक और बाद में 6-6 महीने के लिए बढ़ाई जा सकती है. डीएम नोटिस भेजने के साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वारंट जारी कर सकते हैं. बॉन्ड भरवाने और वारंट जारी करने के मामले में डीएम को एक सक्षम अदालत या न्यायालय का दर्जा और शक्तियां दी गई हैं.

भू-माफिया-अवैध कब्जाधारियों की बढ़ेगी मुश्किल

बिहार में जमीन विवाद और भू-माफियाओं की गतिविधियां लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती हुई हैं. संशोधन के बाद ऐसे लोग, जो गैरकानूनी तरीके से किसी की चल या अचल संपत्ति पर कब्जा करते हैं या संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाते हैं, उनके खिलाफ भी CCA लगाने का रास्ता साफ हो गया है.

तोड़फोड़ व उपद्रव करने पर कार्रवाई

तोड़फोड़, उपद्रव या हिंसा के जरिये सार्वजनिक, सरकारी या निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को सीधे हिरासत में भेजा जाएगा.

साइबर अपराध आईटी एक्ट के तहत गंभीर साइबर धोखाधड़ी में शामिल और सीआईआरपीओ पोर्टल पर शिकायतों का सामना कर रहे आरोपियों पर भी कानूनी नकेल कसी जाएगी.

असामाजिक तत्वों को सीधे हिरासत में भेजा जायेगा

प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने, नकल कराने या प्रश्न-पत्र बेचने में शामिल पूरे सिंडिकेट पर सीधे निरोधक कार्रवाई की जायेगी. सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने, धर्म, जाति, भाषा या समुदाय के आधार पर सोशल मीडिया पर घृणा, वैमनस्य या हिंसा भड़काने वाले पोस्ट करने वालों पर शिकंजा कसा जायेगा.

संगठित अपराध और रंगदारी देने या दो से अधिक व्यक्तियों के ऐसे गिरोह जो हिंसा, धमकी या दबाव बनाकर अवैध वसूली और रंगदारी करते हैं, उन्हें सीधे हिरासत में लिया जायेगा. बालू या गिट्टी का अवैध खनन करने वाले तथा जंगल की लकड़ी व वन्यजीवों की तस्करी से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Today's weather: पटना में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में IMD का अलर्ट, भारी बारिश के साथ 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >