Bihar Crime: बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गयी पत्नी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा तो प्रेमी की कर दी हत्या

Bihar Crime: बिहार के बेगूसराय में एक महिला ने पति के साथ मिलकर अपने आशिक की हत्या कर दी है. पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. महिला ने बॉयफ्रेंड पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Crime: बेगूसराय में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी है. शुक्रवार की सुबह युवक की लाश मिली थी. अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. अब तक सभी को लग रहा था कि अपहरण के बाद युवक की हत्या कर शव को फेंका गया था, लेकिन पुलिस के खुलासे के बाद लोग दंग रह गए हैं.  जहां युवक की लाश मिली थी वहां एक शौचालय की टंकी मिली है, जिसमें सुनील का मोबाइल मिला है. मोबाइल की जांच हुई तो पता चला मृतक सुनील का असली हत्यारा कौन है?

लास्ट लोकेशन से खुला मामला

पुलिस की ओर से किए गए खुलासे के अनुसार, मोबाइल की लास्ट लोकेशन से इसका पता चला कि सुनील शादीशुदा गर्लफ्रेंड प्रियांशु कुमारी के घर गया था. सुनील प्रियांशु के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. इसी दौरान प्रियांशु का पति जितेंद्र कुमार कमरे में पहुंच गया और उसने पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.

महिला ने सुनील पर लगाया जबरदस्ती का आरोप

प्रियांशु ने अपने पति के नजर में अच्छा बनने के लिए सुनील पर आरोप लगाया कि वह उसके साथ जबरदस्ती कर रहा है. इससे गुस्साए जितेंद्र ने प्रियांशु के साथ मिलकर सुनील की हत्या कर दी. उसकी गर्दन मरोड़ दी. पूरी घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर की बतायी जा रही है. घटना की जानकारी सदर-1 डीएसपी सुबोध कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए दी.

पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया जुर्म

हत्या के बाद सुनील की लाश को दंपति ने अपने बगल के घर के कैंपस में फेंक दिया और उसका फोन शौचालय की टंकी में फेंक दिया. अगली सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस की जानकारी दी. इसके बाद मृतक के फोन को सर्विलांस पर लिया गया, जिसमें उसकी लास्ट लोकेशन जितेंद्र के घर की दिखा रही थी. इसके बाद पुलिस ने दोनों पति पत्नी से पूछताछ की. पूछताछ में महिला ने हत्या की बात स्वीकार की है. दोनों को गिरफ्तार किया गया है.

ALSO READ: प्रभु की लीला! सीता-राम खोजने निकली पुलिस, रास्ते में मिल गए ‘कृष्ण’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >