Bihar Crime News: रोहतास में डबल मर्डर, 2 प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, जानिए पूरा मामला

Bihar Crime News: रोहतास में रविवार की रात 2 प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. भरी पंचायत में एक पक्ष के लोगों ने जमकर फायरिंग की. इस दौरान लगभग 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई. मामले में पुलिस और एफएसएल की टीम जांच कर रही है.

Bihar Crime News: बिहार का रोहतास जिला रविवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. 2 प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से छलनी कर दिया गया. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. घटना जिले के मुफ्फसिल थाने के डुमरिया गांव की है. मृतकों की पहचान उचैला गांव के रुपेश सिंह और तिलौथू गांव के विनय प्रजापति के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे मामले को लेकर बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर डुमरिया गांव में दो पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी. बातचीत के दौरान गुस्सा भड़क उठा. इसके बाद देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें रुपेश सिंह और विनय प्रजापति को गोली लगी. दोनों के शरीर पर गोलियों के निशान भी मिले हैं. यह भी बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई.

परिजनों ने किस पर लगाया आरोप?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों प्रॉपर्टी डीलरों की डेड बॉडी उसी कार में मिली, जिससे वे तिलौथू से डुमरिया आए थे. साथ ही परिजनों ने आरोप लगाया कि डुमरिया गांव के रहने वाले पप्पू सिंह ने फोन कर दोनों को गांव बुलाया था. साजिश के तहत गोलियां चलाई गई, जिससे दोनों की मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या कहा?

मामले में पुलिस का कहना है कि पप्पू सिंह की तरफ से फायरिंग कर हत्या की बात सामने आ रही है. लेकिन घटना को लेकर पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है. साथ ही एफएसएल की टीम भी जांच-पड़ताल में जुटी है. दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: सम्राट चौधरी ने DGP से लेकर SP तक से पूछा सवाल- देरी क्यों? अफसरशाही रवैया छोड़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >