Bihar Crime: खराब हुई नई स्कूटी तो पूरे शोरूम में लगा दी आग! बोला- मैं साइको हूं

Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद में इस व्यक्ति ने अपनी स्कूटी खराब होने पर पूरे शोरूम को जला दिया. उसने कहा कि मैं बहुत बड़ा साइको हूं, पता कर लेना. शोरूम मालिक का कहना है कि इस घटना में उनका 50 लाख का नुकसान है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Crime: औरंगाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नई स्कूटी के खराब होने से परेशान युवक के परिजन ने गाड़ी के पूरे शोरूम में ही आग लगा दी. आग इतनी भयावह थी कि ओमकार इंटरप्राइजेज पूरी तरह जलकर राख हो गया. शोरूम में मौजूद 36 ई-स्कूटी समेत पूरा सामान जलकर खाक हो गया है. शोरूम मालिक के अनुसार, उन्हें करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. पूरा मामला औरंगाबाद जिले के एनएच-19 हसौली मोड़ के पास का बताया जा रहा है.

आग लगाने की दी थी धमकी

शोरूम मालिक अशोक का कहना है कि “25 जून को इस्लाम टोली के रहनेवाले विष्णु शरण अपनी खराब स्कूटी लेकर शोरूम आए थे. उन्होंने बीते 31 मार्च को हमारे शोरूम से स्कूटी ली थी. गाड़ी में वायरिंग की समस्या थी. हम लोगों ने 27 जून को स्कूटी ठीक कर उन्हें सौंप दी. इसके बाद विष्णु के परिजन प्रेम कुमार शोरूम आए और मारपीट करने लगे. मेरे दाहिने हाथ की उंगली तोड़ दी. हमलावरों ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. शोरूम में आग लगाने की बात कही. जाते-जाते कहा कि पता कर लेना मैं साइको हूं. शोरूम मालिक का कहना है कि शुक्रवार 27 जून की सुबह उनलोगों ने धमकी दी थी कि शोरूम में आग लगा देंगे. शाम में शोरूम बंद होने के बाद आरोपियों ने आग लगा दी.” शनिवार को अशोक कुमार सिंह सत्येंद्र ने नगर थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

मार्केट मालिक ने शोरूम में आग लगने की जानकारी दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे अशोक कुमार ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. 4 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग की लपटें काफी तेज थीं. करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: Patna News: पटना के इस स्टेशन पर लीजिए प्रीमियम AC वेटिंग रूम का मजा, सोफा-कैंटीन और नाश्ते का इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >