Bihar Crime: पत्नी की हत्या कर शव को जलाया, अधजली लाश को जमीन में गाड़ा, खाना बनाने को लेकर था विवाद

Bihar Crime: वैशाली जिले के चेहराकलां गांव में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की और फिर अधजले शव को दफनाया. मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Crime: बिहार के वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र स्थित चेहराकलां गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 23 वर्षीय विवाहिता नीतू कुमारी की उसके पति अमरेश कुमार ने बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बुधवार रात खाना बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और नीतू की जान चली गई. इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है.

पांच साल पहले हुई थी शादी

पांच साल पहले अमरेश और नीतू की शादी हुई थी और उनकी 10 महीने की एक मासूम बेटी भी है, जो अब लापता है. हत्या के बाद आरोपी अमरेश ने पहले शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर उसे गांव के करसहिया चंवर स्थित ब्रह्म स्थान के पास एक गड्ढे में दफना दिया.

झूठ बोलता रहा आरोपी

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अमरेश ने नीतू के मायके फोन कर झूठी जानकारी दी कि नीतू की तबीयत खराब है. जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला और अमरेश उन्हें बार-बार गुमराह करता रहा. देर शाम जब शक गहराया, तो परिजनों ने खुद खोजबीन शुरू की और आखिरकार हत्या की सूचना कटहरा थाने को दी.

पुलिस ने बरामद किया अधजला शव

सूचना मिलते ही कटहरा थाना के सहायक प्रभारी ज्योति पासवान और अवर निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. गड्ढे से अधजला शव बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा गया. पुलिस ने मृतका के मायके वालों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और बच्ची की तलाश जारी है.

ALSO READ: Bihar News: अवैध हथियार लेकर घूमने वालों की अब खैर नहीं! हर जिले में खुलेगा स्पेशल कोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >