बिहार में मुखिया के घर हथियार फैक्ट्री का खुलासा, अवैध गन मैन्युफैक्चरिंग रैकेट से जुड़े चार अपराधी गिरफ्तार

Bihar Crime: जमुई जिले से एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. खैरा प्रखंड के हरखार पंचायत में मुखिया मुन्ना साव के घर पर पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मौके से भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद हुए हैं, जबकि चार कारीगर गिरफ्तार किए गए हैं.

Bihar Crime: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत हरखार पंचायत में बतौर मुखिया कार्यरत मुन्ना साव के घर पर मंगलवार देर रात की गई पुलिस छापेमारी में अवैध हथियार निर्माण की एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है. मौके पर डीएसपी सतीश सुमन भी पहुंचे हैं. मुखिया के घर से पुलिस ने बड़ी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं. साथ ही चार पेशेवर हथियार कारीगरों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से इस अवैध फैक्ट्री को संचालित कर रहे थे.

मुखिया के घर से बरामद हुए हथियार और उपकरण

पुलिस की कार्रवाई में पिस्टल, कट्टा, मैगजीन और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उन्नत उपकरण बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में दो मुंगेर और दो कोलकाता के रहने वाले शामिल हैं, जिनकी पहचान फिलहाल गुप्त रखी गई है. ये सभी आरोपी हथियार निर्माण में विशेषज्ञता रखते हैं और अवैध धंधे के लिए बिहार में सक्रिय थे.

कल्याणपुर में दूसरे ठिकाने पर भी छापा

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को एक और ठिकाने की जानकारी मिली. इसके आधार पर पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित कल्याणपुर इलाके में गुड्डू सिंहा नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारा. यहां भी हथियार और उनके कलपुर्जे मिले हैं. इससे स्पष्ट हो गया है कि यह कोई सामान्य मामला नहीं बल्कि हथियारों की एक संगठित अवैध सप्लाई चेन है, जिसका नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ है.

रोपाबेल और गरही बाजार में भी रेड, ऑपरेशन जारी

पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं थमी. मंगलवार रात रोपाबेल गांव में की गई पहली रेड के बाद, गरही बाजार स्थित एक निजी मकान में भी छापा मारा गया, जहां से पुलिस ने कई प्रकार के हथियार जब्त किए हैं. फिलहाल दोनों स्थानों पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है और तलाशी अभियान जारी है.

Also Read: डोमिसाइल नीति पर नीतीश कैबिनेट की मुहर, शिक्षक बहाली में बिहारवासियों को 84.4% आरक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >