बिहार में एक्सप्रेस ट्रेन से 6 महीने के मासूम का अपहरण, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, जानिए कैसे हुई ये घटना…

Bihar Crime: पटना जंक्शन से 6 महीने के मासूम का अपहरण कर लिया गया. मामले में 24 अगस्त को ही केस दर्ज किया गया. जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही बच्चे की बरामदगी की बात कही जा रही है. मामले में मानव तस्करी की आशंका जताई गई.

Bihar Crime: 22 अगस्त की शाम को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-10 पर रुकी कोटा-पटना एक्सप्रेस से छह महीने के मासूम आर्यन उर्फ देवांश राज को बदमाश ने अगवा कर लिया. इस मामले में मासूम की मां रेणु कुमारी के बयान पर पटना जंक्शन जीआरपी में 24 अगस्त को केस दर्ज कर लिया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है. जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जायेगा.

औरंगाबाद की रहने वाली है रेणु

महिला रेणु देवी मूल रूप से औरंगाबाद के उपहारा के बधार के हमीदनगर की रहने वाली है. उसकी शादी पांच मई, 2024 को रोहतास के डेहरी निवासी प्रेमचंद चौधरी से हुई थी. लेकिन, पति की मौत तीन-चार महीने पहले एक्सीडेंट में हो गई. पति का सारा परिवार मध्य प्रदेश के रामगढ़ में रह रहा है.

22 अगस्त को हुई घटना

रेणु बेटे को लेकर कोटा-पटना एक्सप्रेस से 22 अगस्त को पटना जंक्शन पहुंचीं. वह सामान्य बोगी में थी. उसके साथ ही एक युवक भी कोटा से ही सफर कर रहा था और बच्चे को खेला रहा था और प्यार जता रहा था. इसी दौरान ट्रेन पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-10 पर पहुंची. इस दौरान रेणु को वॉशरूम जाने की इच्छा हुई. युवक ने कहा कि आप वॉशरूम चले जाइए और बच्चे को मुझे दे दीजिए.

युवक ने बच्चे का किया अपहरण

रेणु ने बच्चे को उसे दे दिया और प्लेटफॉर्म नंबर-10 पर स्थित वेटिंग हॉल के वॉशरूम में चली गई. जब वह ट्रेन में लौटी, तो युवक बच्चे को लेकर गायब था. खोजबीन के बाद भी जब बच्चे की जानकारी नहीं मिली, तो रेणु ने 24 अगस्त को जीआरपी पटना जंक्शन को जानकारी दी. रेल पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. गायब करने वाले बदमाश का रंग सांवला था और उसने आसमानी रंग की शर्ट, ब्लू रंग की जींस पैंट और पैरों में सैंडिल पहन रखी थी.

मानव तस्करी की आशंका

जिस तरह से यह घटना हुई है, उससे आशंका है कि मासूम को गायब करने वाला बदमाश मानव तस्कर गिरोह का सदस्य है. वह बच्चे को गायब करने के लिए ट्रेन से ही महिला के पीछे लग गया. इस तरह की घटना पहले भी पटना जंक्शन पर हुई है. इससे यह भी स्पष्ट है कि वह किसी ऐसी महिला के हाथों उस बच्चे को बेच देगा, जिसे बच्चे का सुख प्राप्त नहीं हुआ है. साथ ही इसके एवज में लाखों की वसूली करेगा.

इससे पहले भी पटना जंक्शन पर हुई घटना

पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-10 के बुकिंग काउंटर के पास से 28 जून को भी ढाई साल के बच्चे सोनू को बदमाश ने अगवा कर लिया था. इस संबंध में 30 जून को केस दर्ज किया गया था. इसके बाद रेल पुलिस ने मासूम को सीतामढ़ी के पुनौरा के पास छुटकी खैरवा गांव में टिंकू राय उर्फ ब्रजनंदन के घर से बरामद किया था. टिंकू और उसके गांव के ही दीनानाथ को गिरफ्तार किया गया था.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में 110 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों पर राजस्व विभाग का कड़ा एक्शन, छीन ली गई नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >