Bihar: जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, वोटिंग से पहले पार्टी नेताओं को देंगे जरूरी टिप्स

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे. वो यहां चुनाव अभियान समिति की बैठक में शामिल हुए. चार सीटों पर कल हो रहे मतदान से पहले हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.

Bihar: पटना. लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग से एक दिन पहले सीएम नीतीश जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे और चुनाव अभियान समिति की बैठक में शामिल हुए. वोटिंग से पहले हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चत करने के लिए एनडीए ने अपना पूरा जोर लगा दिया है. एनडीए में शामिल सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू को 40 में से 16 सीटों मिली थीं. इन सभी 16 सीटों पर जीत के लिए जेडीयू चुनावी मैदान में खूब पसीना बहा रही है. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और जेडीयू के साथ साथ गठबंधन के अन्य सहयोगियों के लिए भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

पार्टी नेताओं से लेंगे चार सीटों की फीडबैक

पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोटिंग होनी है. औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई संसदीय सीट पर वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दोपहर बाद पार्टी की चुनाव समिति की बैठक बुलाई. बैठक में मुख्यमंत्री जहां पहले चरण की सभी चार सीटों की फीडबैक पार्टी नेताओं से लेंगे, वहीं वोटिंग को लेकर पार्टी नेताओं को जरूरी चुनावी टिप्स भी देंगे. मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं.

14 अप्रैल को भी पार्टी कार्यालय आये थे नीतीश कुमार

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 14 अप्रैल को अचानक प्रदेश जेडीयू कार्यालय पहुंच गए थे और पार्टी के नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें कई जरूरी दिशा निर्देश दिए थे. वर्चुअल मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका लोकसभा क्षेत्र के जद(यू) जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >