पूर्व मंत्री मोती लाल कानन के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे मोती लाल कानन, Moti Lal Kanan was a skilled politician and famous social worker

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री मोती लाल कानन के निधनपर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि मोती लाल कानन एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे. वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.

मोती लाल कानन जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवगंत आत्मा की चीर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >