Bihar Chunav: वोटर लिस्ट रिवीजन शुरू, जानिए SRI फॉर्म मिलने के बाद वोटर क्या करें?

Bihar Chunav: बिहार में विधानसभा चुनाव-2025 से पहले चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू किया है. इसका उद्देश्य वोटर लिस्ट को अपडेट बनाना है. जानिए SIR के लिए वोटरों को क्या करना है? पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Chunav: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से पहले मतदाता सूची को अपडेट और और सही बनाने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की शुरुआत की है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है. SIR के तहत हर निर्वाचन क्षेत्र के वोटरों की फिर से जांच की जाएगी.

1.5 लाख बूथ लेवल एजेंट्स किये गए नियुक्त

इस बार आयोग ने 77,895 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की नियुक्ति की है और 20,603 नए BLO भी तैनात किए जा रहे हैं. इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने अब तक 1.54 लाख बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त किए हैं.

वोटर को क्या करना है?

अगर BLO आपके पास SIR फॉर्म लेकर आता है, तो उसमें नाम, फोटो, पता, EPIC नंबर, आधार नंबर, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और माता-पिता की जानकारी सही-सही भरनी है. आप चाहें तो यह जानकारी ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं. खास बात यह है कि अगर आपका डेट ऑफ बर्थ 1 जुलाई 1987 से पहले का है, तो अपनी नागरिकता और वोट डालने की पात्रता साबित करने के लिए जन्म तिथि या जन्म स्थान से जुड़ा मान्य दस्तावेज देना अनिवार्य है. SIR का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटाए जाएं और योग्य वोटरों के नाम जोड़कर लिस्ट को अपडेट किया जाए.

ALSO READ: भतीजे के साथ ‘हनीमून’ पर जाने को लेकर क्या बोली महिला? 8 दिन पहले पति के सामने रचाई थी शादी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >