Bihar Chunav: प्रत्याशियों के ऐलान के बाद सामने आई PK की प्रतिक्रिया, बोले- जनसुराज ऐसे लोगों को मौका देगी, जो…

Bihar Chunav: जनसुराज ने अपने प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है. प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद जनसुराज कार्यालय पटना में बीते दिन हंगामा भी देखने को मिला था. अब पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने खुद इसपर प्रतिक्रिया दी है. पढे़ं उन्होंने क्या कहा?

Bihar Chunav: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. इलेक्शन कमीशन ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा. 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. इसी बीच गुरुवार को प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अपने 51 प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी. वहीं एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अब भी घामासान मचा हुआ है. हालांकि, एनडीए के नेता दावा कर रहे हैं कि गठबंधन में सब ठीक है. सीट शेयरिंग पर सकारात्मक चर्चा हो चुकी है. अब प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद पीके ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोगों को चुनेंगे, जिनमें सामूहिक ताकत और समझ हो, जो चुनाव लड़ने के साथ-साथ बिहार को बेहतर दिशा देने की क्षमता रखते हों.

“हमने जनता से वादा किया था…”

प्रशांत किशोर ने मीडिया एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “बिहार में बदलाव और एक बेहतर व्यवस्था के निर्माण के लिए जन सुराज ने जो प्रयास साढ़े तीन साल पहले शुरू किया था, वह अब अपने अंतिम और निर्णायक चरण में है. हमने बिहार की जनता से वादा किया था कि हम गांव-गांव जाकर समाज की सामूहिक ताकत और बुद्धिमत्ता के आधार पर अच्छे व्यक्तियों की पहचान और चयन करेंगे. ऐसे लोग जो जाति, धर्म, पैसे या पारिवारिक पृष्ठभूमि के किसी दबाव में नहीं हैं, उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाएगा. वे लोग जो हमारी समझ में बिहार को बेहतर बनाने की क्षमता रखते हैं.”

जनसुराज की तरफ से जारी प्रत्याशियों की लिस्ट

पहले चरण में 121 सीटों पर होना है चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे. पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गजट अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, जांच 18 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दूसरे चरण में 122 सीटों पर होगा मतदान 

दूसरे चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गजट अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी. नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, जांच 21 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है. दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. पूरा चुनावी प्रक्रिया 16 नवंबर 2025 तक संपन्न हो जाएगी.

ALSO READ: काराकाट से चुनाव लड़ना चाहती हैं पवन सिंह की पत्नी ज्योति, बोली- “हारने के बाद वो एक बार भी नहीं गए…”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >