Bihar Chunav 2025: जानिए कब होगी बिहार में चुनाव की घोषणा? पार्टियों के साथ निर्वाचन आयोग ने भी शुरू की तैयारी

Bihar Chunav 2025: बिहार में चुनाव को लेकर पार्टियों के साथ-साथ अब निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. आयोग प्रदेश की स्थिति को देखते हुए चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगी. 2020 में कोविड की वजह से देरी से घोषणा हुई थी. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Chunav 2025: बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव होना है. इसको लेकर तमाम पार्टियों ने अपने-अपने हिस्से की तैयारी शुरू कर दी है. नेताओं का बिहार आना-जाना भी लगा हुआ है. वार-पलटवार का दौर भी जारी है. जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है. सूत्रों के अनुसार, इस बार भी चुनाव आयोग सितंबर के पहले वीक में बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है. इसको लेकर आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक, पिछली बार की तरह इस बार भी बिहार की सभी 243 सीटों पर तीन फेज में चुनाव होने की संभावना है.

पिछली बार कोविड की वजह से हुई थी देरी

बता दें, पिछली बार कोविड महामारी की वजह से 25 सितंबर 2020 को निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा की थी. जबकि, 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा 9 सितंबर को हो गई थी. वर्तमान में प्रदेश में स्थिति सामान्य है. ऐसे में आयोग तय समय पर चुनाव की घोषणा करने की तैयारी में जुटा है. 2020 में बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा था, जबकि इस बार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. इस वजह से भी चुनाव की घोषणा पहले होने की संभावना है. साल 2020 में बिहार विधानसभा का चुनाव तीन फेज में हुआ था. वहीं, 10 नवंबर को परिणाम आए थे. वहीं, 2015 में पांच चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे.

महागठबंधन में सीएम फेस पर सहमति अभी नहीं

2025 विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों पर है, और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. एनडीए गठबंधन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का संकेत दिया है, जबकि महागठबंधन में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर अभी सहमति नहीं बन पाई है. इस बार सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में अंदरूनी खींचतान देखने को मिल सकती है. वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जिससे चुनावी समीकरणों में नया मोड़ आ सकता है.

ALSO READ: Bihar Land Survey: रैयतों की चिंता खत्म! अब अधिकारी खुद आएंगे घर, स्वघोषणा पत्र को लेकर बड़ा निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >