Bihar Chunav 2025: 243 सीटों पर कैंडिडेट खोज रही कांग्रेस, सीट बंटवारा से पहले प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने टिकट वितरण में बड़ा बदलाव करते हुए सभी 243 सीटें ‘ओपन फॉर ऑल’ कर दी हैं. पार्टी का लक्ष्य केवल जीतने वाले और जनाधार वाले उम्मीदवार चुनना है. अजय माकन की स्क्रीनिंग कमेटी दो दिनों तक दावेदारों से मुलाकात कर चयन करेगी.

Bihar Chunav 2025, शशिभूषण कुंवर ,पटना: बिहार की सियासी फिजा में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है और कांग्रेस पार्टी ने इस बार टिकट बंटवारे की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए एक साहसिक और खुला दांव चला है. विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने राज्य की सभी 243 सीटों को ‘ओपन फॉर ऑल’ कर दिया है. यानी अब पार्टी का कोई भी इच्छुक नेता किसी भी विधानसभा सीट से टिकट के लिए आवेदन कर सकता है.

चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की तलाश

यह कदम कांग्रेस के भीतर एक नये लोकतांत्रिक प्रयोग की तरह देखा जा रहा है. यहां रेस के घोड़े की तलाश की जा रही है. पार्टी को एक ऐसा प्रत्याशी मिले, जो वाकई चुनावी मैदान में जीत दिला सके. कांग्रेस नेतृत्व विशेषकर राहुल गांधी की रणनीति साफ है. सिर्फ वही मैदान में उतरे, जो जनाधार रखते हों, चाहे वह पुराने नेता हों या कोई नया चेहरा. पार्टी का जोर इस बार उन प्रत्याशियों की पहचान पर है, जो न केवल लोकप्रिय हों, बल्कि जातीय और सामाजिक समीकरणों में भी मजबूत पकड़ रखते हों.

प्रेशर पॉलिटिक्स की शुरुआत

महागठबंधन के अंदर सीटों का बंटवारा अभी तय नहीं हुआ है. इसके बावजूद कांग्रेस ने टिकट प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह एक प्रकार से पार्टी की तैयारी का संकेत भी है और गठबंधन के भीतर अपना दबाव बढ़ाने की रणनीति भी. जिन सीटों पर कांग्रेस के दावेदारों का सामाजिक आधार और पकड़ मजबूत होगी, उन पर वह गठबंधन से जोर देकर टिकट की मांग करेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कमजोर दावेदारों को किया जायेगा बाहर

पिछली बार कांग्रेस को 70 सीटें मिली थीं, लेकिन 19 सीटें जीतने के अलावा कई सीटों पर पार्टी तीसरे और चौथे स्थान पर खिसक गयी थी. इस बार पार्टी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. इसलिए पहले से ही एक विस्तृत स्क्रीनिंग प्रक्रिया अपनायी जा रही है, ताकि कमजोर दावेदारों को बाहर किया जा सके.

13 अगस्त को पटना पहुंचने वाली कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता अजय माकन करेंगे. इस दौरान उनके साथ प्रीति शिंदे, इमरान प्रतापगढ़ी और कुणाल चौधरी भी होंगे. ये दो दिनों तक सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों से व्यक्तिगत रूप से मिल कर उनके आवेदन और संभावनाएं परखेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 20 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >