जूनियर नेशनल बालिका रग्बी में बिहार चैंपियन

पुणे के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित जूनियर नेशनल बालिका रग्बी 7s प्रतियोगिता में बिहार चैंपियन बना. गुरुवार को बिहार की टीम ने क्वार्टर फाइनल में पश्चिम बंगाल को और सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.

पटना. पुणे के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित जूनियर नेशनल बालिका रग्बी 7s प्रतियोगिता में बिहार चैंपियन बना. गुरुवार को बिहार की टीम ने क्वार्टर फाइनल में पश्चिम बंगाल को और सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में बिहार ने ओडिशा को 44-00 हरा कर खिताब पर कब्जा किया. फाइनल में बिहार की सलोनी ने 10, गुड़िया ने 15, चुनचुन, अंशु, उर्वशी ने पांच-पांच अंक और आरती ने चार अंक बनाये. बिहार टीम के चैंपियन बनने पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद सदस्य सह रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष संजय प्रकाश मयुख, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन, निदेशक सह सचिव पंकज राज, पटना की डीएम शीर्षत कपिल अशोक, रग्बी फुटबॉल एसोशिएशन ऑफ बिहार के सचिव पंकज कुमार ज्योति ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >