सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने ली शपथ, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश भी शामिल

Bihar Cabinet Expansion: सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया. बिहार कैबिनेट में निशांत कुमार और दीपक प्रकाश समेत अन्य नए चेहरों को जगह दी गई है. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे.

Bihar Cabinet Expansion: पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने शपथ लिया. गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू अध्यक्ष पूर्व सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जेनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इन नेताओं ने ली शपथ

  1. श्रवण कुमार
  2. विजय कुमार सिन्हा
  3. दिलीप कुमार जायसवाल
  4. निशांत कुमार
  5. लेशी सिंह
  6. रामकृपाल यादव
  7. नीतीश मिश्रा
  8. दामोदर रावत
  9. संजय सिंह टाइगर
  10. अशोक चौधरी
  11. भगवान सिंह कुशवाहा
  12. अरुण शंकर प्रसाद
  13. मदन सहनी
  14. संतोष कुमार सुमन
  15. रमा निषाद
  16. रत्नेश सदा
  17. कुमार शैलेंद्र
  18. शीला कुमारी
  19. केदार प्रसाद गुप्ता
  20. लखेंद्र कुमार रौशन
  21. सुनील कुमार
  22. श्रेयसी सिंह
  23. जमा खान
  24. नंद किशोर राम
  25. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
  26. प्रमोद कुमार
  27. श्वेता गुप्ता
  28. मिथिलेश तिवारी
  29. रामचंद्र प्रसाद
  30. संजय कुमार सिंह
  31. संजय कुमार
  32. दीपक प्रकाश

किस पार्टी से कितने मंत्री बने?

इस दौरान खास बात यह रही कि हाल ही में सक्रिय राजनीति में कदम रखे जदयू नेता निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली. निशांत कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं. कैबिनेट विस्तार में भाजपा के 16 मंत्री बनाए गए हैं. जबकि जदयू के 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इसी प्रकार एनडीए की तीसरी बड़ी सहयोगी पार्टी लोजपा (आर) से दो मंत्री बनाए गए.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मंत्री की पार्टी हम से एक और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशाहा की पार्टी रालोमो से एक मंत्री उनके बेटे दीपक प्रकाश बनाए गए हैं. इसके साथ सम्राट कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत भाजपा के 16 मंत्री बनाए गए. जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद समेत कुल 14 मंत्री सरकार का कामकाज संभालेंगे.

Also Read: पटना पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए जायेंगे गांधी मैदान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >